Math Mock Test Quiz 

सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं जैसे  -SSC, SSC CGL, SSC
CHSL, SSC MTS, SSC SI, IBPS Banks PO &
CLERK Examinations. SBI, RBI, LIC, RRB,
RAILWAY CAT, MAT, B.ED, TET, CTET, UPSC
IPS, IAS, And ALL INDIA STATE LEVEL
EXAMS, JOINT ENTRANCE EXAMS (JEE),
COMMON ENTRANCE EXAMS (CEE)  के लिए उपयोगी गणित क्विज

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Examrise App Download Now

Table of Contents

Math Quiz 18

0 votes, 0 avg
0

Math Quiz 18

आवश्यक निर्देश :

1. निचे दिये गये Start बटन पर क्लिक करके के बाद आपको प्रश्न show होंगे

2. सभी Questions को ध्यान से पढ़ें और उसके आधार पर प्रश्नों का उत्तर दें।

3. दिए गए समय में सभी प्रश्नों को हल करने का प्रयास करें ।

4. प्रश्नों के हल व्यख्या सहित दिए गए हैं।

5. अंतिम प्रश्न के निचे दिए गये See Result बटन पर Click करके Right Answer और अपना Result check करें ।

Note : इस टेस्ट से सम्बंधित किसी भी समस्या अथवा सुझाव के लिए कमेंट में अपने विचार प्रस्तुत करें।

1 / 25

1.  A एक कार्य को 8 दिनों में और B 24 दिनों में कर सकता है। वे एक साथ शुरू करते हैं, लेकिन कार्य पूरा होने से 4 दिन पहले, A छोड़ देता है। सम्पूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए A और B द्वारा लिए गए दिनों की संख्या ज्ञात करें।  

2 / 25

2.  एक बस स्टेशन P सेस्टेशन Q तक 70 km/h की चाल सेऔर स्टेशन Q सेस्टेशन P तक 90 km/h की चाल सेजाती है। पूरी यात्रा के दौरान बस की औसत चाल क्या है? 

3 / 25

3.  निम्नलिखित व्यंजक का मूल्यांकन कीजिए।

4 / 25

4.  1 वर्ष 6 माह के लिए 8 प्रतिशत प्रति वर्ष कीदर से एक मिश्चित राशि के लिए चक्रवृद्धि ब्याजऔर साधारण ब्याज के बीच का अंतर 228 रु है, जब चक्रवृद्धि ब्याज अर्ध-वार्षिक रुप से संयोजित किया जाता है और साधारम ब्याजकी गणना वार्षिक रुप से की जाती है। राशि क्या है?

5 / 25

5.  24 और 36 का तृतीय समानुपाती क्या होगा? 

6 / 25

6.  दो शंकुओं के आयतन 3 : 2 के अनुपात में हैं और उनकी त्रिज्याएँ 3 : 4 के अनुपात में हैं। उनकी ऊँचाई का अनुपात क्या है?

7 / 25

7.  रामू और मोहन अलग-अलग एक कार्य को क्रमशः 10 घंटेऔर 16 घंटे में पूरा कर सकते हैं। 2 घंटे एक साथ कार्य करने के बाद, मोहन कार्य छोड़ देता है। रामू शेष कार्य को कितने घंटे में पूरा करेगा? 

8 / 25

8.  एक कार 108 km/h की चाल सेएक निश्चित दूरी 3 घंटे में तय करती है। यदि चाल 27 km/h कम कर दी जाती है, तो कार द्वारा समान दूरी को तय करने में लगने वाला समय क्‍या होगा?

9 / 25

9.  एक डीलर अपने माल पर क्रय मूल्य से 15% अधिक अंकित करता है। फिर वह उस पर 20% की छूट देता है। उसका हानि प्रतिशत क्या होगा? 

10 / 25

10.  A और B एक काम को अलग-अलग क्रमश: 10 दिन और 15 दिन मेंपूरा कर सकते हैं। B अकेले 3 दिन कार्य करता है तथा फिर वह कार्य छोड़ देता है। A शेष कार्य को कितने दिन में पूरा करेगा? 

11 / 25

11.  एक वस्तु का मूल्य 2 वर्ष में घटकर ₹18,000 से ₹14,580 हो गया। वस्‍तुके मूल्य में मूल्यह्रास की वार्षिक दर ज्ञात करें।

12 / 25

12.  बीमारी की वजह से एक व्यक्ति का भार एक महीने में 80 kg से घटकर 64 kg हो गया है। व्यक्ति के भार में प्रतिशत कमी है: 

13 / 25

13.  10 वस्तुओं का औसत मूल्य Rs.89 है। यदि एक वस्तु का मूल्य Rs.35 है, तो शेष 9 वस्तुओं का औसत मूल्य (Rs. में) ज्ञात कीजिए। 

14 / 25

14.  दो संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य उनके महत्तम समापवर्त्य के 15 गुने के बराबर है। लघुत्तम समापवर्त्य और महत्तम समापवर्त्य का योग 112 है। यदि उनमें से एक संख्या 49 है तो दूसरी संख्या क्या होगी?

15 / 25

15.  28 के वर्ग को उस सबसे बड़ी संख्या से विभाजित किया जाता हैजो 42 और 56 दोनों को पूर्णतः विभाजित कर सकती है। परिणाम क्या है?

16 / 25

16.  संख्या 350 में 20% की वृद्धि की जाती है और फिर 25% की कमी की जाती है। इस प्रकार बनने वाली नई संख्या ज्ञात कीजिए। 

17 / 25

17.  एक व्यक्ति ने दो कुर्सियाँ Rs.475 प्रत्येक में बेचीं, एक पर 25% का लाभ और दूसरी पर 20% की हानि हुई। यदि उसने दोनों कुर्सियों को Rs.575 प्रत्येक में बेचा होता, तो उसका लाभ/ हानि प्रतिशत (निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित) कितना होता? 

18 / 25

18.  एक चोर ने अपनी यात्रा 60 km/h की चाल से शुरू की। 30 मिनट के बाद, पुलिस नेउसी जगह से 80 km/h की चाल से पीछा करना शुरू किया। पुलिस को चोर को पकड़ने में कितना समय (घंटे में) लगेगा? 

19 / 25

19.  हर्षि ने स्टोर से एक नई स्वेट शर्ट खरीदी, जब वे 40 प्रतिशत की छूट दे रहे थे। यदि स्वेटशर्ट का अंकित मूल्य 2999 रुपए है, तो हर्षि ने छूट के साथ कितना भुगतान किया? 

20 / 25

20.  एक बेलनाकार टैंक की क्षमता 5632 m3 है। यदि इसके आधार का व्यास 16 m है, तो इसकी गहराई ज्ञात करें।

21 / 25

21.  7, 5 और 3 के चौथे समानुपाती तथा 7 और 13 के तीसरे समानुपाती के बीच का अनुपात __________है।

22 / 25

22.  रोहन अपनी पूरी यात्रा को तीन बराबर भागों में विभाजित करता है और अपनी कार से पहले भाग को 30 km/h की चाल से, दूसरे भाग को 40 km/h की चाल से और अंतिम भाग को 50 km/h की चाल से तय करता है। उसकी पूरी यात्रा के दौरान उसकी कार की औसत चाल (km/h में) क्या है? 

23 / 25

23.  एक गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल 1386 सेमी2 है। गोले का आयतन ज्ञात करें।

24 / 25

24.  Rs.5,750 पर एक वर्ष के लिए 16% की दर से वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि होने वाले ब्याज और अर्धवार्षिक रूप से चक्रवृद्धि होने वाले ब्याज के बीच कितना अंतर है? 

25 / 25

25.  20 लीटर और 36 लीटर के दो कंटेनरों में दूध और पानी का अनुपात क्रमशः 3 :7 और 7 : 5 है। यदि दोनों कंटेनरों को एक दूसरे में मिश्रित कर दिया जाए, तो दूध और पानी का अनुपात क्‍या होगा?

Your score is

The average score is 0%

0%

Note : इन  Math QUIZ   को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।

Scroll to Top