Math Mock Test Quiz 

सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं जैसे  -SSC, SSC CGL, SSC
CHSL, SSC MTS, SSC SI, IBPS Banks PO &
CLERK Examinations. SBI, RBI, LIC, RRB,
RAILWAY CAT, MAT, B.ED, TET, CTET, UPSC
IPS, IAS, And ALL INDIA STATE LEVEL
EXAMS, JOINT ENTRANCE EXAMS (JEE),
COMMON ENTRANCE EXAMS (CEE)  के लिए उपयोगी गणित क्विज

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Examrise App Download Now

Table of Contents

Math Quiz 16

0 votes, 0 avg
0

Math Quiz 16

आवश्यक निर्देश :

1. निचे दिये गये Start बटन पर क्लिक करके के बाद आपको प्रश्न show होंगे

2. सभी Questions को ध्यान से पढ़ें और उसके आधार पर प्रश्नों का उत्तर दें।

3. दिए गए समय में सभी प्रश्नों को हल करने का प्रयास करें ।

4. प्रश्नों के हल व्यख्या सहित दिए गए हैं।

5. अंतिम प्रश्न के निचे दिए गये See Result बटन पर Click करके Right Answer और अपना Result check करें ।

Note : इस टेस्ट से सम्बंधित किसी भी समस्या अथवा सुझाव के लिए कमेंट में अपने विचार प्रस्तुत करें।

1 / 25

1.  यदि किसी घन के सबसे लंबे विकर्ण का माप √432 cm है, तो इसका आयतन ज्ञात कीजिये।

2 / 25

2.  मनीष ने एक एयर कंडीशनर Rs.46,875 में खरीदा, इसके मूल्य का 8% वार्षिक दर से मूल्यह्रास हो रहा है। 3 वर्षों बाद एयर कंडीशनर की कीमत क्या होगी?

3 / 25

3.  6 किसी संख्या में 30% की वृद्धि करके पुनः 30% की वृद्धि की जाती है। मूल संख्या की पुनर्प्राप्ति के लिए बढ़ी हुई संख्या को कितना प्रतिशत कम किया जाना चाहिए?

4 / 25

4.  40 – [20 – {14 – (16 – 6 × 4 – 2)}] का मान ज्ञात कीजिए।

5 / 25

5.  एक पुस्तक 20 प्रतिशत की छूट के साथ 300 रुपए में सूची बद्ध है। विक्रय मूल्य को 216 रुपए पर लाने के लिए कितनी अतिरिक्त छूट दी जानी चाहिए?

6 / 25

6.  किसी अनुपात में प्रथम और चतुर्थपद का गुणनफल 70 है और द्वितीय और तृतीय पद का गुणनफल 5x है। x का मान ______ है।

7 / 25

7.  प्याज के मूल्य में 25 प्रतिशत की वृद्धि से एक महिला 200 रुपए में 5 kg कम खरीद सकती है। प्याज का बढ़ा हुआ मूल्य प्रति kg है:

8 / 25

8.  एक बस, बाइक से 20% तेज चल सकती है। दोनों एक ही स्थान से, एक ही समय पर चलना शुरू करती हैं और एक ही समय पर 60 km दूर एक ही गंतव्य पर पहुंचती हैं। हालांकि रास्ते में बस 10 मिनट के लिए स्टेशनों पर रुकती है। बाइक की चाल क्या होगी?

9 / 25

9.  एक व्यक्ति पहले दिन पर 6 घंटे में 240 kms, दूसरे दिन पर 8 घंटे में 360 kms और तीसरे दिन पर 6 घंटे में 450 kms की दूरी पूरी करता है। 3 दिनों में उसके द्वारा पूरी की गई प्रति घंटे की औसत दूरी ज्ञात करें।

10 / 25

10.  यदि x, y के अनुक्रमानुपाती है और y = 8 होने पर x = 10 है, तो y = 36 होने पर x का मान क्या है? 

11 / 25

11.  10 व्यक्तियों में से, 9 व्यक्तियों ने अपने नाश्ते पर प्रत्येक ₹15 खर्च किए। दसवें व्यक्ति ने सभी लोगो के औसत व्यय से ₹9 अधिक खर्च किए। उन सभी द्वारा खर्च की गई कुल राशि ज्ञात कीजिए।

12 / 25

12.  2 वर्ष पहले जमा की गई ₹10,500 की राशि पहले वर्ष के दौरान 10% वार्षिक और दूसरे वर्ष के दौरान 12% वार्षिक ब्‍याज दर पर ________ हो जाएगी (ब्याज वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि किया जाता है)।

13 / 25

13.  एक कंपनी ऋण पर 10% वार्षिक की दर से चक्रवृद्धि ब्याज लेती है। कंपनी द्वारा 2 वर्ष की अवधि के लिए ₹2,20,000 की राशि दी जाती है। कंपनी ने प्रत्‍येक वर्ष के बजाय प्रत्‍येक छमाही में ब्याज को चक्रवृद्धि किया। यदि कंपनी ब्याज को वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि करती, तो उधारकर्ता द्वारा कितना पैसा बचा लिया जाता (एक दशमलव स्थान तक पूर्णांकित)?

14 / 25

14.  यदि एक दुकानदार, Rs.80 प्रति kg और Rs.95 प्रति kg की दो प्रकार की दालों को 2 : 3 के अनुपात में मिलाता है, तो मिश्रण का औसत मूल्य क्या होगा?

15 / 25

15.  यदि मशीन A और B क्रमशः 9 घंटे और 12 घंटे में 1100 यूनिट का उत्पादन कर सकती हैं, तो मशीन A और B इन नियत दरों पर एक साथ काम करते हुए कितने घंटे में 1100 यूनिट का उत्पादन कर सकती हैं?

16 / 25

16.  एक क्लब में 90 महिला सदस्य और 60 पुरुष सदस्य हैं। यदि महिला सदस्यों की औसत आयु 35 वर्ष है और पुरुष सदस्यों की औसत आयु 45 वर्ष है, तो पूरे क्लब की औसत आयु (वर्षों में) ज्ञात कीजिए। 

17 / 25

17.  एक कंपनी तीन प्रकार की क्रमिक छूट प्रदान करती है: प्रथम ऑफर : 25% और 5%, दूसरी ऑफर : 20% और 10%, तीसरी ऑफर : 15% और 15%, ग्राहक के लिए कौन-सी ऑफर सबसे अच्छी है?

18 / 25

18.  एक द्रव का भार उसके आयतन के अनुक्रमानुपाती है। एक द्रव, जिसका भार 12 kg है, उसका आयतन 3 लीटर है। 4 लीटर आयतन वाले द्रव का भार क्या होगा?

19 / 25

19.  8, 16, 20 और 32 से विभाज्य सबसे छोटी संख्या ज्ञात करें।

20 / 25

20.  एक क्रिकेट क्लब में औसत उपस्थिति पिछले वर्ष की 5640 से गिरकर इस वर्ष 3820 हो गई। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष कितने प्रतिशत कमी हुई?

21 / 25

21.  एक दुकानदार 55 टॉफियां बेचकर 11 टॉफियों का लाभ अर्जित करता है। अर्जित लाभ का प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

22 / 25

22.  A एक कार्य को 72 दिनों में और B 90 दिनों में कर सकता है। उन्होंने 30 दिनों तक एक साथ कार्य किया और फिर B ने छोड़ दिया। शेष कार्य को पूरा करने के लिए A द्वारा लिए गए दिन ज्ञात करें।

23 / 25

23.  अरुण ने संचित से Rs.1,12,500 में एक लैपटॉप खरीदा। संचित ने लैपटॉप पर 25% का लाभ कमाया। रमन ने 20% के लाभ पर संचित को लैपटॉप बेचा था। रमन ने लैपटॉप कितने में खरीदा था?

24 / 25

24.  140 m और 160 m लंबी दो ट्रेनें समानांतर लाइनों पर एक 40 km/h की चाल से और दूसरी 50 km/h की चाल से एक-दूसरे की ओर दौड़ रही हैं। जिस क्षण वे दोनों ट्रेनें आपस में मिलेंगी, उसके बाद कितने समय में वे एक-दूसरे को पार कर लेंगी?

25 / 25

25.  14 cm त्रिज्या वाले एक गोले का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। (π = 22/7 का प्रयोग करें)

Your score is

The average score is 0%

0%

Note : इन  Math QUIZ   को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।

Scroll to Top