Math Mock Test Quiz 

सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं जैसे  -SSC, SSC CGL, SSC
CHSL, SSC MTS, SSC SI, IBPS Banks PO &
CLERK Examinations. SBI, RBI, LIC, RRB,
RAILWAY CAT, MAT, B.ED, TET, CTET, UPSC
IPS, IAS, And ALL INDIA STATE LEVEL
EXAMS, JOINT ENTRANCE EXAMS (JEE),
COMMON ENTRANCE EXAMS (CEE)  के लिए उपयोगी गणित क्विज

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Examrise App Download Now

Table of Contents

Math Quiz 09

0 votes, 0 avg
1

Math Quiz 09

आवश्यक निर्देश :

1. निचे दिये गये Start बटन पर क्लिक करके के बाद आपको प्रश्न show होंगे

2. सभी Questions को ध्यान से पढ़ें और उसके आधार पर प्रश्नों का उत्तर दें।

3. दिए गए समय में सभी प्रश्नों को हल करने का प्रयास करें ।

4. प्रश्नों के हल व्यख्या सहित दिए गए हैं।

5. अंतिम प्रश्न के निचे दिए गये See Result बटन पर Click करके Right Answer और अपना Result check करें ।

Note : इस टेस्ट से सम्बंधित किसी भी समस्या अथवा सुझाव के लिए कमेंट में अपने विचार प्रस्तुत करें।

1 / 25

1.  रवीश ने कुल दूरी की शुरुआती 20 km की दूरी 12 km/h की चाल से तय की; अगले 25 km की दूरी 10 km/h की चाल से तय की और शेष दूरी 15 km/h की चाल से तय की। यदि उसकी कुल औसत चाल 5 km/h थी, तो रवीश ने 15 km/h की चाल से कितनी दूरी तय की?

2 / 25

2.  एक परीक्षा में, प्रत्येक 100 अंकों के तीन विषय हैं। एक छात्र पहले विषय में 75% और दूसरे विषय में 86% अंक प्राप्त करता हैं। उसने कुल मिलाकर 68% अंक हासिल किए। तीसरे विषय में उसके अंकों का प्रतिशत कितना है?

3 / 25

3.  एक पुलिसकर्मी को 380 m की दूरी से एक चोर दिखाई देता है। चोर भागने लगता है और पुलिसकर्मी उसका पीछा करता है। चोर और पुलिसकर्मी क्रमशः 25 m/sec और 30 m/sec की चाल से दौड़ते हैं। पुलिसकर्मी को चोर को पकड़ने में कितना समय लगेगा?

4 / 25

4.  A और B दो टाइपिस्ट हैं। एक दिन अपराह्न में, उनमें से प्रत्येक को टाइपिंग के लिए 80 पृष्ठ दिए गए। उन्होंने कार्य को समान रूप से विभाजित किया, लेकिन B ने A से 40 मिनट पहले समाप्त किया, जिसने उसी कार्य के लिए 4 घंटे का समय लिया था। अगले अपराह्न , उन्हें फिर से टाइप करने के लिए 121 पृष्ठ दिए गए। हालाँकि, इस बार उन्होंने कार्य को इस तरह विभाजित करने का फैसला किया कि वे एक साथ टाइपिंग समाप्त कर लें। A को कितने पृष्ठ टाइप करने थे?

5 / 25

5.  मार्च में, एक दुकानदार ने जींस की खरीद पर 20% छूट और एक कोट पर 12% छूट के लिए छूट योजना शुरू की है। साथ ही, वह भुगतान करने के लिए केवल SBI कार्ड का उपयोग करने पर 5% की छूट दे रहा है। आनंद ने Rs.1,200 के अंकित मूल्य की जींस और Rs.4,500 के अंकित मूल्य का एक कोट खरीदा। यदि वह HDFC बैंक कार्ड के माध्यम से भुगतान करता है तो उसे कितना भुगतान करना होगा?

6 / 25

6.  अखिल एक कार्य को 26 दिनों में पूरा कर सकता है। साक्षी और अखिल दोनों समान कार्य को 20 दिनों में पूरा कर सकते हैं। उन्होंने एक साथ शुरू किया लेकिन साक्षी ने 6 दिन काम करने के बाद छोड़ दिया। दिनों की संख्या ज्ञात करें जिसमें अखिल शेष कार्यको पूरा करेगा।

7 / 25

7.  यदि 24 महिलाएं एक कार्य को 16 दिनों में पूरा कर सकती हैं, तो 32 महिलाएं उसी कार्य को कितने दिनों में पूरा कर लेंगी?

8 / 25

8.  एक ट्रेन दिल्ली से देहरादून तक 120 km/h की चाल से और देहरादून से दिल्ली तक 130 km/h की चाल से यात्रा करती है। पूरी यात्रा के दौरान औसत चाल क्या है?

9 / 25

9.  एक मूलधन 2 वर्षों में 15% वार्षिक की दर से चक्रवृद्धि ब्याज पर ₹26,450 का मिश्रधन देता है, ब्याज का संयोजन वार्षिक रूप से किया गया है। मूलधन क्या है

10 / 25

10.  किसी शहर की जनसंख्या 5% वार्षिक दर से बढ़ रही है। 2 वर्ष बाद शहर की जनसंख्या कितनी होगी, यदि वर्तमान जनसंख्या 16000 है?

11 / 25

11.  यदि एक बेलन के आधार की त्रिज्या और ऊँचाई क्रमशः 17 cm और 49 cm है, तो बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल क्या होगा? (π = 22/7 का उपयोग करे )

12 / 25

12.  वार्षिक चक्रवृद्धि आधार पर गणना किए जाने पर कोई धनराशि 2 वर्ष में Rs.30,250 और 3 वर्ष में Rs.33,275 हो जाती है। धनराशि ज्ञात करें। 

13 / 25

13.  यदि 40 kg भार का व्यक्ति शामिल हो जाता है, तो एक समूह का औसत भार 1 kg बढ़ जाता है। यदि इस व्यक्ति का भार 28 kg रहा होता, तो समूह का औसत भार 1 kg कम हो जाता। समूह का वास्तविक औसत भार कितना है?

14 / 25

14.  ₹ 15,000 में सामान बेचने पर, रामू को ₹ 3,000 का लाभ होता है। उसका लाभ प्रतिशत क्या है?

15 / 25

15.  चार कुर्सियों की कीमत दो मेजों की कीमत के बराबर है। चार मेजों की कीमत दो बोर्ड की कीमत के बराबर है और चार बोर्ड की कीमत दो पंखों की कीमत के बराबर है। यदि एक पंखे की कीमत ₹850 है, तो एक कुर्सी की कीमत _______है।

16 / 25

16.  एक दुकानदार ने 2 साड़ियों और 4 कमीजों का मूल्य ₹1,600 तय किया। उसी पैसे से कोई व्यक्ति 1 साड़ी और 6 कमीज खरीद सकता है। यदि मुझे 12 कमीजें खरीदनी हैं, तो मुझे कितना भुगतान करना होगा?

17 / 25

17.  एक कार 240 मिनट में 1080 km की दूरी तय करती है। कार की चाल m/sec में ज्ञात करें?

18 / 25

18.  यदि किसी धनराशि पर 5% वार्षिक की दर से दो वर्ष का साधारण ब्याज Rs.50 है, तो समान दर और समान अवधि के लिए चक्रवृद्धि ब्याज कितना होगा, जब ब्याज वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि होता है?

19 / 25

19.  एक खिलौना अर्धगोले पर लगे एक शंकु के आकार का है। अर्धगोले की त्रिज्या और शंकु की त्रिज्या 7 cm है और शंकु की ऊंचाई 5 cm है। खिलौने का कुल पृष्टीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। (π= 22/7 ले) (दसमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित)

20 / 25

20.  एक खिलौने की कार की लागत 1800 रुपए हैं। इसके मूल्य को सेल में घटाकर 1500 रुपए कर दिया गया। मूल्य में कितने प्रतिशत कमी की गई?

21 / 25

21.  टीना को 8200 रुपए के ग्राइंडर पर 15 प्रतिशत की छूट मिलती है। चूंकि वह नकद भुगतान करती है, इसलिए उसे 3 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी मिलती है। वह कितना भुगतान करती है?

22 / 25

22.  एक कुत्ता, खरगोश की प्रत्येक 6 छलांग के लिए 5 छलांग लेता है, लेकिन कुत्ते की 4 छलांग खरगोश की 5 छलांग के बराबर होती हैं। कुत्ते और खरगोश की चाल का अनुपात क्‍या है?

23 / 25

23.  तीन संख्याओ, 120, 240 और 480 का लघुत्तम समापवर्त्यज्ञात कीजिए।

24 / 25

24.  किसी शंकु का आयतन ज्ञात कीजिए, जिसके आधार की त्रिज्या 21 cm और ऊंचाई 20 cm है। (मान लीजिए π= 22/7)

25 / 25

25.  एक गतिमान वस्तु द्वारा तय की गई दूरी ‘d’, समय ‘t’ के अनुक्रमानुपाती है। जब एक ट्रेन 3 घंटे में 120 मील की यात्रा करती है, तो वह 8 घंटे में कितने मील की यात्रा करेगी?

Your score is

The average score is 20%

0%

Note : इन  Math QUIZ   को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।