Math Mock Test Quiz 

सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं जैसे  -SSC, SSC CGL, SSC
CHSL, SSC MTS, SSC SI, IBPS Banks PO &
CLERK Examinations. SBI, RBI, LIC, RRB,
RAILWAY CAT, MAT, B.ED, TET, CTET, UPSC
IPS, IAS, And ALL INDIA STATE LEVEL
EXAMS, JOINT ENTRANCE EXAMS (JEE),
COMMON ENTRANCE EXAMS (CEE)  के लिए उपयोगी गणित क्विज

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Examrise App Download Now

Table of Contents

Math Quiz 02

0 votes, 0 avg
13

Math Quiz 02

आवश्यक निर्देश :

1. निचे दिये गये Start बटन पर क्लिक करके के बाद आपको प्रश्न show होंगे

2. सभी Questions को ध्यान से पढ़ें और उसके आधार पर प्रश्नों का उत्तर दें।

3. दिए गए समय में सभी प्रश्नों को हल करने का प्रयास करें ।

4. प्रश्नों के हल व्यख्या सहित दिए गए हैं।

5. अंतिम प्रश्न के निचे दिए गये See Result बटन पर Click करके Right Answer और अपना Result check करें ।

Note : इस टेस्ट से सम्बंधित किसी भी समस्या अथवा सुझाव के लिए कमेंट में अपने विचार प्रस्तुत करें।

1 / 25

1.  यदि (x – y) का 85% = (x + y) का 25% है, तो y, x का कितना प्रतिशत है? 

2 / 25

2.  दो क्रमिक छूट प्राप्त करने के बाद, रूपा को 16 20 रुपए में एक ड्रेस मिली, जिसका अंकित मूल्य 2000 रुपए हैं। यदि दूसरी छूट 8 प्रतिशत है, तो पहली छूट है:

3 / 25

3.  तीन धावक अमन, रमेश और नरेश एक दौड़ लगाते हैं, जिसमें अमन रमेश से 48 मीटर आगे रहकर और नरेश से 68 मीटर आगे रहकर दौड़ पूरी करता है। इसी लंबाई की एक अन्य दौड़ में, रमेश, नरेश से 25 मीटर आगे रहकर दौड़ पूरी करता है। प्रत्येक धावक पूरी दूरी को स्थिर चाल से तय करता है। दौड़ की लंबाई ज्ञात करें। 

4 / 25

4.  एक महिला क्रय मूल्य पर 20% लाभ पर चीनी बेचने का दावा करती है और वास्तविक माप से 30% कम वजन का उपयोग करती है। उसका लाभ प्रतिशत क्या है?

5 / 25

5.  एक एसी का अंकित मूल्य 36800 रुपए हैं। दुकानदार इस पर 11 प्रतिशत की ऑफ सीजन छूट प्रदान करता है। एसी का विक्रय मूल्य है:

6 / 25

6.  पंकज एक कुर्सी की बिक्री पर पहले Rs.250 की नकद छूट और फिर 8% और 5% की दो क्रमिक छूट देता है। यदि कुर्सी का अंकित मूल्य Rs.4,250 है, तो दी गई छूट योजना के बाद ग्राहक के लिए कुर्सी का अंतिम मूल्य क्या है?

7 / 25

7.  दिए गए व्यंजक का सरलीकरण कीजिए। 

8 / 25

8.  एक कुर्सी का अंकित मूल्य Rs. 5,000 था। दुकानदार इसे 20% की छूट पर दे रहा था, लेकिन आगे सौदे बाजी करने पर वह क्रमागत छूट देने पर सहमत हुआ और अंत में कुर्सी को Rs.3,600 में बेच दिया। दुकानदार द्वारा दी जाने वाली दूसरी छूट क्या थी?

9 / 25

9.  एक कार्य को रिया 12 दिनों में, रीता 18 दिनों में और गीता 24 दिनों में पूरा कर सकती है। रीता और गीता ने 6 दिनों तक एक साथ मिलकर कार्य किया और फिर गीता की जगह रिया ने लेली। कार्य को कुल मिलाकर कितने दिनों में पूरा किया गया? 

10 / 25

10.  किसी संख्या को 42 से भाग देने पर हमें भागफल के रूप में 120 और शेषफल के रूप में 0 प्राप्त होता है। उसी संख्या को 41 से भाग देने पर शेषफल क्या होगा?

11 / 25

11.  यदि 90 को 2:3 के अनुपात में दो भागों में बाँटा गया है, तो दोनों भागों का मान क्या होगा?

12 / 25

12.  A, B, और C एक बिंदु से प्रारंभ करके क्रमशः 3m/s, 5m/s, और 6m/s की चाल से एक ही समय पर 900 m लंबाई वाले एक वृत्ताकार ट्रैक के परितः दौड़ना शुरू करते हैं। A और B एक ही दिशा में दौड़ते हैं, जबकि C उन दोनों के विपरीत दिशा में दौड़ता है। वे पहली बार कितने समय बाद मिलेंगे?

13 / 25

13.  40 वस्तुओं का विक्रय मूल्य 60 वस्तुओं के क्रय मूल्य के बराबर है। लाभ प्रतिशत ज्ञात करें।

14 / 25

14.  चित्र में दिए गए छायांकित भाग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, जहां ACDF एक आयत है, AC = 90 cm, AF = CD = 20 cm और ED = 10 cm है। 

15 / 25

15.  अर्ध-वार्षिक रूप से  देय 2% वार्षिक नॉमिनल रेट के अनुरूप प्रभावी वार्षिक ब्‍याज दर______ है।

16 / 25

16.  एक व्यक्ति अपनी मासिक आय का 31% और 9% क्रमशः भोजन और कपड़ों पर खर्च करता है, और शेष का एक तिहाई बच्चों की शिक्षा पर खर्च करता है। वह प्रति माह ₹4,500 बचाता है, जो भोजन, कपड़े और बच्चों की शिक्षा पर खर्च करने के बाद शेष राशि के आधे के बराबर है। उसकी मासिक आय ज्ञात कीजिए।

17 / 25

17.  रमेश ने कुछ पैसे उधार लिए और पहले वर्ष के अंत में Rs.4,565 और दूसरे वर्ष के अंत में Rs 6,534 के भुगतान द्वारा इसे चुकता करने के लिए सहमत हो गया। यदि चक्रवृद्धि ब्याज की दर 10% वार्षिक है, तो रमेश द्वारा उधार ली गई राशि ज्ञात कीजिए। 

18 / 25

18.  एक वृत्‍ताकार ट्रैक के परितः एक दौड़ में एक एथलीट पहले राउंड में 10 m/sec की चाल से, दूसरे राउंड में 20 m/sec की चाल से और तीसरे राउंड में 30 m/sec की चाल से दौड़ता है। दौड़ में उसकी औसत चाल (m/sec में) ज्ञात करें। (दो दशमलव स्थान तक सही)

19 / 25

19.  A, B और C एक कार्य को क्रमश: 42, 56 और 63 दिनों में कर सकते हैं। उन्होंने एक साथ काम शुरू किया लेकिन A ने काम पूरा होने से 10 दिन पहले छोड़ दिया जबकि B ने काम पूरा होने से 12 दिन पहले छोड़ दिया। कुल कार्य को पूरा करने में लगने वाले दिनों की संख्या (लगभग) ज्ञात करें। 

20 / 25

20.  6 cm भुजा वाले एक समबाहु त्रिभुज के कोनों को काटकर एक सम-षट्भुज बनाया जाता है। इस समषट्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात करें। 

21 / 25

21.  5 cm त्रिज्या वाले सीसे के एक अर्ध गोले को 75 cm ऊँचाई वाले एक लम्ब वृत्तीय शंकु में ढाला गया है। यदि शंकु तथा अर्ध गोले का आयतन बराबर है, तो शंकु के आधार की त्रिज्या कितनी है?

22 / 25

22.  यदि हीरे की अंगूठी ₹5,94,320 में बेची जाती है तो एक महिला को 5% की हानि होगी। उसे इसे किस कीमत पर बेचना चाहिए ताकि उसका लाभ 25% हो जाए?

23 / 25

23.  2000 मीटर की परिधि वाले एक वृत्ताकार स्टेडियम के परित: 8000 मीटर की एक दौड़ में, सबसे तेज़ धावक रोहन और सबसे धीमा धावक सोहम, एक ही बिंदु से दौड़ना शुरू करते है और दौड़ शुरू होने के बाद 10 वें मिनट के अंत में आरंभिक बिंदु पर एक साथ पहली बार पहुंचते हैं। यदि रोहन, सोहम की दुगुनी चाल से दौड़ता है, तो रोहन को दौड़ समाप्त करने में कितना समय लगेगा?

24 / 25

24.  पांच लड़कों का वजन 2 450 kg, 2 150 kg, 2 720 kg, 2 530 kg और 2 150 kg दर्ज किया गया है। सभी पांच लड़कों के औसत वजन की गणना करें। 

25 / 25

25.  एक व्यक्ति एक पैकेट को, वास्तविक माप से 10% कम वजन का उपयोग करके क्रय मूल्य पर बेचता है। उसका लाभ प्रतिशत क्या है?

Your score is

The average score is 21%

0%

Note : इन  Math QUIZ   को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।

Scroll to Top