Current Affairs 06 Feb 2024

करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा और Sarkari Exam की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। भारत में आयोजित होने वाली लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इसलिए सभी अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स का रोजाना अध्ययन करना चाहिए।

Exam Rise के Current Affairs के साथ UPSC, बैंकिंग, SSC, Railway और अन्य Sarkari Naukri की तैयारी करने वाले उम्मीदवार भारत और दुनिया भर के Daily Current Affairs के साथ अप-टू-डेट रह सकते हैं।

Table of Contents

हम प्रतिदिन दैनिक करेंट अफेयर्स के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं। इनका रोज अध्धयन करें तथा  हो सके तो सेव करते जाएं। ताकि आगामी परीक्षाओं में यह आपके लिए फायदेमंद साबित हों।

Note : इन करंट अफेयर्स से सम्बंधित किसी भी समस्या अथवा सुझाव के लिए कमेंट में अपने विचार प्रस्तुत करें।

 National & International Current Affairs

Q.1 जनवरी 2024 में शीर्ष नियोक्ता संस्थान द्वारा किस PSU को 2024 के लिए भारत में शीर्ष नियोक्ता के रूप में प्रमाणित किया गया था?

A.) ONGC
B.) NHPC
C.) BHEL
D.) NTPC

 

Ans:- (D) NTPC
Explanation: जनवरी 2024 में शीर्ष नियोक्ता संस्थान द्वारा NTPC PSU को 2024 के लिए भारत में शीर्ष नियोक्ता के रूप में प्रमाणित किया गया। प्रमाणन प्रक्रिया में छह एचआर डोमेन और 20 विषयों में कठोर मूल्यांकन शामिल था, जिसमें लोग रणनीति, कार्य वातावरण, प्रतिभा अधिग्रहण, सीखना, विविधता, समानता और समावेशन और कल्याण शामिल थे। जिसमें NTPC ने शीर्ष स्थान हासिल किया है।

Q.2 हाल ही में फिल्मफेयर अवार्ड 2024 में सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फ़िल्म का अवार्ड किस फिल्म ने जीता है?

A.) एनिमल
B.) डंकी
C.) 12th फेल
D.) रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

 

Ans:- (C) 12th फेल
Explanation: हाल ही में फिल्मफेयर अवार्ड 2024 में सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फ़िल्म का अवार्ड 12th फेल फिल्म ने जीता है। अवार्ड शो गुजरात के गांधीनगर में आयोजित किया गया। 12th फेल फिल्म विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित की गई है।

Q.3 हाल ही में 2024 फिल्मफेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक का पुरस्कार पुरुष और महिला श्रेणियों में किसने जीता है?

A.) भूपिंदर बब्बल और शिल्पा राव
B.) अरिजीत सिंह और शिल्पा राव
C.) सोनू निगम और श्रेया घोषाल
D.) जावेद अली और श्रेया घोषाल

 

Ans:- (A) भूपिंदर बब्बल और शिल्पा राव
Explanation: हाल ही में 2024 फिल्मफेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक का पुरस्कार पुरुष श्रेणी में भूपिंदर बब्बल को और महिला श्रेणी में शिल्पा राव ने जीता है। भूपिंदर बब्बल को ‘एनिमल’ फिल्म के गाने ‘अर्जन वेल्ली’ के लिए और शिल्पा राव ने फिल्म पठान के ‘बेशरम रंग’ गाने के लिए यह पुरस्कार जीता है।

Q.4 भारत का पहला ‘रिसर्च IIT सैटेलाइट कैंपस’ कहाँ स्थापित किया जाएगा?

A.) शिलांग
B.) उज्जैन
C.) नागालैंड
D.) लखनऊ

 

Ans:- (B) उज्जैन
Explanation: भारत का पहला ‘रिसर्च IIT सैटेलाइट कैंपस’ उज्जैन में स्थापित किया जाएगा। यह शिक्षा और कौशल विकास की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण क्षण है।

Q.5 हाल ही में ‘फ्रीडम ऑफ सिटी ऑफ लंदन’ पुरस्कार से किस भारतीय को सम्मानित किया गया है?

A.) मनोज कुमार
B.) संजय गुप्ता
C.) अजीत मिश्रा
D.) राजीव खन्ना

 

Ans:- (C) अजीत मिश्रा
Explanation: हाल ही में ‘फ्रीडम ऑफ सिटी ऑफ लंदन’ पुरस्कार से अजीत मिश्रा को सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार विधि एवं सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान के परिणामस्वरूप प्रदान किया गया।

Q.6 भारतीय सेना में सूबेदार का पद पाने वाली पहली महिला कौन बन गई हैं?

A.) प्रीति रजक
B.) प्रिया शर्मा
C.) सुनीता गुप्ता
D.) नेहा सिंह

 

Ans:- (A) प्रीति रजक
Explanation: भारतीय सेना में सूबेदार का पद पाने वाली पहली महिला प्रीति रजक बनी हैं।

Q.7 हाल ही में INSAT-3DS इसरो द्वारा लॉन्च किया गया किस प्रकार का उपग्रह है?

A.) मौसम विज्ञान उपग्रह
B.) नेविगेशन उपग्रह
C.) पृथ्वी अवलोकन उपग्रह
D.) संचार उपग्रह

Ans:- (A) मौसम विज्ञान उपग्रह
Explanation: हाल ही में INSAT-3DS इसरो द्वारा मौसम विज्ञान उपग्रह लॉन्च किया गया है।

Q.8 हाल ही में ISSF विश्व कप में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में किस भारतीय खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीता?

A.) दिव्यांश सिंह पंवार
B.) सोनम मास्कर
C.) शेंग लिहाओ
D.) अर्जुन पालीवाल

 

Ans:- (A) दिव्यांश सिंह पंवार
Explanation: हाल ही में ISSF विश्व कप में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ी दिव्यांश सिंह पंवार ने स्वर्ण पदक जीता है।

Q.9 पूर्वोत्तर का पहला प्राकृतिक चिकित्सा अस्पताल किस राज्य में खोला जाएगा?

A.) असम
B.) अरुणाचल प्रदेश
C.) मणिपुर
D.) त्रिपुरा

 

Ans:- (A) असम
Explanation: पूर्वोत्तर का पहला प्राकृतिक चिकित्सा अस्पताल असम राज्य के डिब्रूगढ़ में खोला जाएगा। 100 बिस्तरों की क्षमता के साथ यह पूर्वोत्तर भारत का पहला प्राकृतिक चिकित्सा अस्पताल होगा।

Q.10 पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया?

A.) जगबंस सिंह पोवार
B.) जमीत कौर तेजी
C.) जसप्रीत सिंह
D.) जतिंदर सिंह औलख

Ans:- (D) जतिंदर सिंह औलख
Explanation: पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) के अध्यक्ष के रूप में जतिंदर सिंह औलख को नियुक्त किया गया। औलख की नियुक्ति को पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने मंजूरी दे दी है।

Q.11 हाल ही में जननिक सिनर किस देश से हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में डेनियल मेदवेदेव को हराकर पहला ग्रैंड स्लैम जीता है?

A.) इटली
B.) यूनाइटेड निगडोम
C.) डेनमार्क
D.) स्वीडन

 

Ans:- (A) इटली
Explanation: हाल ही में जननिक सिनर इटली देश से हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में डेनियल मेदवेदेव को हराकर पहला ग्रैंड स्लैम जीता है। जननिक सिनर ये खिताब जीतने वाले पहले इतालवी खिलाड़ी हैं।

Q.12 हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने किस महिला क्रिकेटर को यूपी पुलिस में डीएसपी के पद पर नियुक्त किया है?

A.) मिनु मणि
B.) दीप्ति शर्मा
C.) हरमनप्रीत कौर
D.) स्मृति मंधाना

Ans:- (B) दीप्ति शर्मा
Explanation: हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को यूपी पुलिस में डीएसपी के पद पर नियुक्त किया है।

Q.13 किस देश ने बच्चो के लिए दुनिया का पहला नियमित ‘टीका कार्यक्रम’ शुरू किया है?

A.) कैमरून
B.) बांग्लादेश
C.) साउथ कोरिया
D.) कंबोडिया

 

Ans:- (A) कैमरून
Explanation: अफ्रीका कैमरून देश ने बच्चो के लिए दुनिया का पहला नियमित ‘टीका कार्यक्रम’ शुरू किया है। इस अभियान की शुरुआत कैमरून के याउंडे शहर से की गई है। WHO की रिपोर्ट के अनुसार अफ्रीका में प्रतिवर्ष मलेरिया से छः लाख लोगो को मौत हो जाती है।

Q.14 हाल ही में पहले नेचुरोपैथी हॉस्पिटल की नींव पूर्वोत्तर भारत में कहां रखी गयी?

A.) इम्फाल
B.) शिलांग
C.) डिब्रूगढ़
D.) गुवाहाटी

 

Ans:- (C) डिब्रूगढ़
Explanation: हाल ही में पहले नेचुरोपैथी हॉस्पिटल की नींव पूर्वोत्तर भारत में केंद्रीय आयुष मंत्री और असम के मुख्यमंत्री द्वारा डिब्रूगढ़ में रखी गयी। पूर्वी असम के डिब्रूगढ़ जिले के दिहिंग खामतीघाट में इस नेचुरोपैथी हॉस्पिटल पर लगभग 100 करोड़ का निवेश किया जाएगा।

Q.15 हाल में किस भारतीय कंपनी ने AI स्टार्टअप क्रुट्रिम 2024 तकनीक को लॉन्च किया जिससे वह भारत का पहला यूनिकॉर्न बन गई है?

A.) ओला
B.) फ्लिप्कार्ट
C.) जोमैटो
D.) OYO

 

Ans:- (A) ओला
Explanation: हाल में भारतीय कंपनी ओला ने AI स्टार्टअप क्रुट्रिम 2024 तकनीक को लॉन्च किया जिससे वह भारत का पहला यूनिकॉर्न बन गई है।

Note : इन करंट अफेयर्स  को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।

EXAMS 

   Subjects

   मात्र : 49 रूपये में 💠
  ➡️ SSC GD CONSTABLE  Full Test Series :

🥇https://bit.ly/SSC_GD_CONSTABLE_Test_Series

🟢 App Download Link

https://bit.ly/Shiksha_Exam_Test_App

1 / 10

1. एक निश्चित कूट भाषा में, HALT को 164 लिखा जाता है और MOP को 132 लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में GOBLET को किस प्रकार लिखा जाएगा? [SSC_GD 03-12-21, II-Shift]

2 / 10

2. एक निश्चित कूट भाषा में NEXT को MODFWYSU लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में CLOCK को क्या लिखा जाएगा? [SSC_GD 02-12-21, II-Shift]

3 / 10

3. किसी निश्चित कूट भाषा में, SHEER को 21102220 के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और NIGHT को 16391022 के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उसी कूट भाषा में RIGHT को किस रूप में कूटबद्ध किया जाएगा? [SSC_GD 02-12-21, II-Shift]

4 / 10

4. एक विशिष्ट कूट भाषा में, 'FILE' को 'LIEF' और 'YOUR' को 'UORY' लिखा जाता है। इस भाषा में 'MARK' को क्या लिखा जाएगा? [SSC_GD 03-12-21, I-Shift]

5 / 10

5. किसी विशिष्ट कूट भाषा में, 'how are you' को 'so me 10' 'you are intelligent' को 'the lo m * e' और 'are they lazy' को 'me ca ya' लिखा जाता है। इस भाषा में 'how are they' को क्या लिखा जाएगा? [SSC_GD 03-12-21, II-Shift]

6 / 10

6. एक निश्चित कूट भाषा में, 'SWEETS' को 'TZKOIN' के रूप में लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'CHOICE' को किस रूप में लिखा जाएगा? [SSC_GD 02-12-21, II-Shift]

7 / 10

7. एक विशिष्ट कूट भाषा में, 'FIRST' को 'TSRIF' लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में 'NOSTALGIC' को क्या लिखा जाएगा? [SSC_GD 07-12-21, III-Shift]

8 / 10

8. यदि RED को 19 के रूप में कूटबद्ध किया गया है, तो WED को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा? [SSC_GD 03-03-19, I-Shift]

9 / 10

9. यदि SENSIBLE को 10 के रूप vec pi लिखते हैं, और SAMUELS को 9 के रूप से, तो NADAL को किस रूप में लिखा जाएगा? [SSC_GD 03-03-19, III-Shift]

10 / 10

10. किसी निश्चित कूट भाषा में, 'FEAST' को '9842223' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उसी कूट भाषा में 'CLOSE' को किस रूप में कूटबद्ध किया जाएगा? [SSC_GD 07-12-21, III-Shift]

Your score is

Scroll to Top