करेंट अफेयर्स 01/01/2024

करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा और Sarkari Exam की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। भारत में आयोजित होने वाली लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इसलिए सभी अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स का रोजाना अध्ययन करना चाहिए।

Exam Rise के Current Affairs के साथ UPSC, बैंकिंग, SSC, Railway और अन्य Sarkari Naukri की तैयारी करने वाले उम्मीदवार भारत और दुनिया भर के Daily Current Affairs के साथ अप-टू-डेट रह सकते हैं।

Table of Contents

हम प्रतिदिन दैनिक करेंट अफेयर्स के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं। इनका रोज अध्धयन करें तथा  हो सके तो सेव करते जाएं। ताकि आगामी परीक्षाओं में यह आपके लिए फायदेमंद साबित हों।

Note : इन करंट अफेयर्स से सम्बंधित किसी भी समस्या अथवा सुझाव के लिए कमेंट में अपने विचार प्रस्तुत करें।

 National & International Current Affairs

1. हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए हरित हाइड्रोजन नीति लागू करने का निर्देश दिया है।

2. हाल ही में तेलंगाना राज्य सरकार द्वारा प्रजा पालन कार्यक्रम की शुरूआत की गई है।

3. हाल ही में Wardwizard Foods ने परिचालन का विस्तार करने के लिए गुजरात राज्य सरकार के साथ समझौता किया है।

4. हाल ही में भारत देश रूसी ईंधन का दूसरा सबसे बड़ा Importer बन गया है।

5. हाल ही में WPSI के अनुसार 2023 में भारत में 204 बाघों की मौत हुई है।

6. हाल ही में OBC Reservation के लिए जम्मू-कश्मीर केन्द्र शासित प्रदेश के पंचायती राज अधिनियम में संशोधन किया गया है।

7. हाल ही में क्रिकेटर अंबाती रायडू YSR कांग्रेस राजनीतिक पार्टी में शामिल हुए हैं।

8. हाल ही में PNB ने QIP or FPO के जरिए 7,500 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

9. हाल ही में श्री एल पी हेमंत के श्रीनिवासुलु को ‘Man Of The Year 2023’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

10. हाल ही में असम राज्य में कार्बी युवा महोत्सव 2024 का आयोजन किया जाएगा।

11. हाल ही में अर्जेंटीना देश ने ब्रिक्स देशों के समूह में शामिल होने का निमंत्रण ठुकराया है।

12. हाल ही में LIC ने एस सुंदर कृष्णन को Chief Risk Officer के रूप में नियुक्त किया है।

13. हाल ही में CISF प्रमुख बनने वाली पहली महिला नीना सिंह बनीं हैं।

14. हाल ही में ITBP के प्रमुख के रूप में राहुल रसगोत्रा को नियुक्त किया गया है।

15. हाल ही में NPCI द्वारा 1 जनवरी 2024 सेकेंडरी मार्केट के लिए UPI लॉन्च किया जाएगा।

16. हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में 511 प्रमोद महाजन ग्रामीण कौशल्य विकास केंद्रों का शुभारंभ किया।

17. हाल ही में स्पोर्ट्स ब्रांड प्यूमा ने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। प्यूमा ने तेज गेंदबाजों को समर्थन देने के लिए मिड-सोल के साथ एक नया बॉलिंग स्पाइक भी बनाया है।

18. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में भारत की पहली सेमी-हाई स्पीड क्षेत्रीय रेल सेवा ‘नमो भारत’ को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने उत्तर प्रदेश में साहिबाबाद और दुहाई डिपो स्टेशनों को जोड़ने वाली ‘नमो भारत’ ट्रेन का उद्घाटन किया।

19. हाल ही में भारत सरकार ने मानवीय प्रयासों के तहत नेपाल, मलेशिया और फिलीपींस सहित सात एशियाई और अफ्रीकी देशों को 1.34 मिलियन टन गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात की अनुमति दी।

20. हाल ही में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. मीनेश शाह को आईडीएफ की आम सभा के दौरान अंतर्राष्ट्रीय डेयरी फेडरेशन (आईडीएफ) के बोर्ड के लिए चुना गया।

21. हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जुलाई 2023 से केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी।

22. हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्कूली छात्रों के लिए इसरो के महत्वाकांक्षी चंद्रयान-3 मिशन पर एक वेब पोर्टल और विशेष मॉड्यूल लॉन्च किया। वेब पोर्टल “अपना चंद्रयान” में छात्रों के लिए क्विज़ और पहेलियाँ जैसी गतिविधि-आधारित सहायता सामग्री है।

23. हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सैन्य विरासत महोत्सव का उद्घाटन किया, जो नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया (यूएसआई) द्वारा आयोजित किया गया था।

24. हाल ही में भारतीय नौसेना ने आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में ‘सागर कवच’ नामक दो दिवसीय तटीय सुरक्षा अभ्यास आयोजित किया। इस अभ्यास में विभिन्न समुद्री सुरक्षा एजेंसियों के लगभग 2,500 कर्मी शामिल थे।

25. हाल ही में भारत के केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री, हरदीप सिंह पुरी ने अशोक टंडन द्वारा लिखित ‘द रिवर्स स्विंग: कॉलोनियलिज्म टू कोऑपरेशन’ नामक पुस्तक लॉन्च की है।

13 January 2024 Current Affairs

Note : इन करंट अफेयर्स  को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।

Today's History

इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of Today in History)

  Current Affairs

   Exams

SSC.png

   Subjects

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top