bhasha kya hai भाषा किसे कहते है
भाषा किसे कहते हैं? इसके के कितने रूप होते हैं एवं इसका महत्व क्या है ..?
भाषा विचारों, भावनाओं और सूचनाओं को व्यक्त करने का एक साधन है। यह ध्वनियों, शब्दों, वाक्यों और व्याकरण के नियमों का एक समूह है जो लोगों को एक दूसरे के साथ संवाद करने में मदद करता है। भाषा विभिन्न रूपों में होती है,
भाषा कई रूपों और शैलियों में पाई जाती है, जैसे कि व्याकरण, शब्दावली, व्याख्या, भाषा का उच्चारण, और सांकेतिक चिन्हों का उपयोग। हर भाषा अपनी खास विशेषताओं, संरचनाओं, और नियमों के साथ आती है। भाषा सामान्यतः एक सामाजिक संबंध है और एक समुदाय के सदस्यों के बीच साझा की जाती है।भाषा के विभिन्न उदाहरणों में अंग्रेजी, हिंदी, स्पेनिश, फ्रेंच, चीनी, और जर्मन आदि
इस लेख में हम भाषा क्या है (bhasha kya hai) परिभाषा, भेद और उदाहरण आदि का विस्तार से जानकारी संग्रह किया गया है। यह लेख सभी स्तर के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है। भाषा से संबंधित प्रश्न अधिकांश मौखिक एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। जहां विद्यार्थी इन प्रश्नों के उत्तर देने में असमर्थ होते हैं।

भाषा किसे कहते हैं ?
भाषा एक ऐसा साधन या माध्यम है जिससे मानव एक दुसरे को अपने मनोभावों से परिचित करा सकते हैं और साथ ही उनकी मनोदशा को भी समझ सकते हैं। भाषा व्यक्ति को अपने विचार और और भावनाओं को अन्य व्यक्ति को समझाने और उन तक पहुंचाने का कार्य करती है। भाषा का प्रयोग मानव ध्वनि संकेतों के साथ किया जाता है अर्थात अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए ध्वनियों और वाक्यों के समूहों का प्रयोग किया जाता है। सामान्यतः मानव द्वारा इस्तेमाल होने वाली विचार को आदान प्रदान की प्रक्रिया को ही भाषा कहते हैं। जैसे:
- लिखित भाषा – प्रतीकों और शब्दों का उपयोग करके संवाद करने का तरीका।
- मौखिक भाषा – ध्वनियों और शब्दों का उपयोग करके संवाद करने का तरीका।
- सांकेतिक भाषा – हाथों, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों का उपयोग करके संवाद करने का तरीका।
भाषा के कई महत्वपूर्ण कार्य हैं, जिनमें शामिल हैं:
संवाद: लोगों को एक दूसरे के साथ विचारों, भावनाओं और सूचनाओं का आदान-प्रदान करने में मदद करना।
ज्ञान का निर्माण: लोगों को अपने आसपास की दुनिया को समझने और ज्ञान प्राप्त करने में मदद करना।
संस्कृति: लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं को व्यक्त करने और साझा करने में मदद करना।
शिक्षा: लोगों को नई चीजें सीखने और अपनी क्षमताओं को विकसित करने में मदद करना।
भाषा मानव जीवन का एक अभिन्न अंग है। यह लोगों को एक दूसरे से जुड़ने, ज्ञान प्राप्त करने और अपनी संस्कृति को व्यक्त करने में मदद करता है।
भाषा की परिभाषा - भाषा किसे कहते हैं ?
दार्शनिक, विशेषज्ञों और विद्वानों ने भाषा की क्या परिभाषा दी है –
आचार्य देवनार्थ शर्मा के अनुसार – जब मनुष्य उच्चारण के लिए ध्वनि संकेतों की मदद से परस्पर विचार-विनिमय में करते हैं तो उस संकेत प्रणाली को भाषा कहा जाता है।
विद्वान डॉ. बाबूराम सक्सेना के अनुसार, “भाषा अभिव्यक्ति का माध्यम है और एक ऐसी शक्ति है, जो मनुष्य के विचारों, अनुभवों और संदर्भों को व्यक्त करती है। साथ ही उन्होंने बताया कि – जिन ध्वनि चिह्नों द्वारा मनुष्य परस्पर विचार-विनिमय करता है, उनकी समष्टि को ही भाषा कहा जाता है।”
प्लेटो के अनुसार विचार और भाषा के संबंध में : विचार और भाषा में थोड़ा ही अंतर है। विचार आत्मा की मूक या अध्वन्यात्मक बातचीत है और वही शब्द जब ध्वन्यात्मक होकर होठों पर प्रकट होती है तो उसे भाषा की संज्ञा देते हैं।
विद्वान डॉ. श्याम सुन्दर दास के अनुसार, “मनुष्य और मनुष्य के मध्य वस्तुओं के विषय में अपनी इच्छा और मति का आदान-प्रदान करने के लिए ध्वनि संकेतों का जो व्यवहार होता है, उसे भाषा कहा जाता है।
विद्वान मंगल देव शास्त्री के अनुसार, “भाषा मनुष्यों की उस चेष्टा अथवा व्यापार को कहा जाता है, जिससे मनुष्य अपने उच्चारणपयोगी शरीर के अवयवों से वर्णात्मक अथवा व्यक्त शब्दों द्वारा अपने विचारों को व्यक्त करता है।”
विद्वान डॉ. भोलानाथ तिवारी के अनुसार, “भाषा उच्चारण अवयवों से उच्चरित मूलतः यादृच्छिक ध्वनि प्रतीकों की वह व्यवस्था है, जिसके द्वारा समाज के लोग आपस में विचारों का आदान-प्रदान भी करते हैं।”
ब्लाक तथा ट्रेगर के अनुसार – भाषा यादृच्छिक भाष् प्रतिकों का तन्त्र है जिसके द्वारा एक सामाजिक समूह सहयोग करता है।
भाषा के भेद
भाषा के तीन भेद होते हैं, जिस के माध्यम से हम अपने विचार और भावनाएं एक दुसरे तक पहुंचाते हैं। आइये जानते हैं विस्तार से –
मौखिक भाषा
लिखित भाषा
सांकेतिक भाषा
(1) – मौखिक भाषा :
मौखिक भाषा अर्थात जब हम मौखिक रूप से किसी व्यक्ति तक अपने विचार पहुंचाते हैं। इसे ऐसे समझ सकते हैं कि जब हम अपने मनोभाव और विचारों को बोलकर सामने वाले व्यक्ति को इससे अवगत कराते हैं। उदाहरण के तौर पर आप विद्यालय में अपने क्लासरूम को ले लीजिये जहाँ आप के अध्यापक बोलकर किसी विषय के बारे में बताते हैं या समझाते हैं। इसी प्रकार एक रेडियो जॉकी (आरजे) रेडियो के माध्यम से बोलकर अपनी आवाज़ के माधयम से लाखों की संख्या में लोगों तक अपनी बात पहुंचाता है।
इसी प्रकार जब आप बोलकर अपने परिवार या दोस्तों से बात करते हैं। जब रेडियो, टीवी, मोबाइल आदि का उपयोग करके भी आप मौखिक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।
मौखिक भाषा की विशेषताएं :
मौखिक भाषा का प्रयोग तब ही हो सकता है जब बोलने वाला व्यक्ति और सुनने वाला व्यक्ति दोनों ही उपस्थित हों।
मौखिक भाषा उच्चारण के साथ साथ ही समाप्त हो जाती है।
ये भाषा का एक अस्थायी रूप है।
मौखिक भाषा का प्रयोग बिना ध्वनि के नहीं किया जा सकता है। ध्वनि मौखिक भाषा की महत्वपूर्ण इकाई है जिनके मिलने से ही शब्द की उत्पत्ति होती है और शब्दों से मिलकर बनते हैं वाक्य। और इन्ही वाक्यों के माधयम से हम वार्तालाप की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
(2) लिखित भाषा :
जब भी कोई अपने मनोभावों और विचारों को दुसरे व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लिखित भाषा का इस्तेमाल करता है तो उसे लिखित भाषा कहते हैं। आप इसे ऐसे समझ सकते हैं कि यदि कोई व्यक्ति अपने विचार और भावनाओं को किसी पत्र के माध्यम से अन्य व्यक्ति तक पहुंचता है।
तो इसे लिखित भाषा का सम्प्रेषण कहेंगे। इस प्रकार के सम्प्रेषण में लिखने वाला और पढ़ने वाला दोनों का होना आवश्यक है। तभी ये प्रक्रिया पूरी होगी।
लिखित भाषा की विशेषताएं :
लिखित भाषा, भाषा का एक स्थाई प्रकार है। क्यूंकि इसमें लिखे जाने वाले विचार लम्बे समय तक सुरक्षित रहते हैं।
इसे आप कभी भी पढ़ सकते हैं या बार बार भी पढ़ सकते हैं।
लिखित भाषा का सबसे बड़ा लाभ ये है कि इसमें एक ही समय में लिखने वाले और पढ़ने वाले का आमने सामने होना आवश्यक नहीं होता है। सिमें लिखने वाला और पढ़ने वाला किसी भी समय अपने विचार लिख सकता है और दोसरा उसे अपने अनुसार किसी भी समय पर पढ़ सकता है।
लिखित भाषा की आधारभूत इकाई वर्ण होती है जो उच्चारण की गई ध्वनियों के प्रतीक रूप में कार्य करता है।
(3) सांकेतिक भाषा (Sanketik bhasha) :
सांकेतिक भाषा जैसे कि हम शब्द से ही समझ कि इसमें संकेत के माध्यम से ही या इशारों के जरिये किसी को अपनी बात समझायी जाए। इसे ही सांकेतिक भाषा कहते हैं।
जैसे कि – यदि किसी व्यक्ति को दूर से किसी को आने के लिए कहना है तो वो इसके लिए अपने हाथों को हिलाकर उसे अपनी तरफ आने को कह सकता है। अर्थात संकेतों का प्रयोग करके उसे अपनी बात समझा सकता है। यहाँ भी सम्प्रेषण की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
सांकेतिक भाषा की विशेषताएं :
जिस प्रकार हमे लिखित और मौखिक भाषा के उपयोग को व्याकरण में समझाया जाता है उस प्रकार सांकेतिक भाषा को व्याकरण में नहीं पढ़ाया जाता।
सांकेतिक भाषा के लिए भी ये आवश्यक है कि समझने और समझाने वाले का आमने सामने हों।
बोली क्या है ?
भाषा के क्षेत्रिय रूप को बोली कहते हैं। एक भाषा में स्थान भेद से बोल चाल के क ई रूप होते हैं। ऐसे रूप भाषा विशेष की बोलियां कहे जाते हैं। हिन्दी देश के बहुत बड़े क्षेत्र की भाषा है। इसके क ई क्षेत्रिय रूप है। ये क्षेत्रिय रूप इसकी बोलियां कहे जाते हैं। हिन्दी की क ई बोलियां हैं। जैसे,,,, हरियाणवी, अवधि, मैथिली, ब्रज आदि।
मातृभाषा- जो भाषा बच्चे अपने घर में अपने माता पिता से सिखते है उसे मातृभाषा कहते हैं।
राष्ट्रभाषा- जो भाषा देश के अधिकांश नागरिकों द्वारा बोली या पढ़ी जाती है उसे हम राष्ट्रभाषा कहते हैं।
राजभाषा- पूरे राष्ट्र अथवा देश के सरकारी काम काज के प्रयोग में लाई जाने वाली भाषा देश की राजभाषा कहलाती है ।
भाषा से संबंधित प्रश्न उत्तर
भाषा किसे कहते हैं ?
भाषा वह साधन है, जिसके द्वारा मनुष्य बोलकर, सुनकर, लिखकर व पढ़कर अपने मन के भावों या विचारों का आदान-प्रदान करता है। इसे हम ऐसे भी समझ सकते हैं कि – जिसके माध्यम से हम अपने भावों को लिखित अथवा कथित रूप से दूसरों को समझा सके और दूसरों के भावों को समझ सके उसे भाषा कहते है। इसे हम शैली भी कह सकते हैं।
भाषा किसे कहते हैं और इसके कितने भेद होते हैं?
भाषा एक साधन है जिसके माध्यम से एक व्यक्ति दुसरे व्यक्ति तक बोलकर, लिखकर, पढ़कर या इशारों से अपने मनोभावों को प्रकट करता है। भाषा के तीन भेद होते हैं- 1. मौखिक भाषा 2. लिखित भाषा 3. सांकेतिक भाषा
भाषा क्या है और इसका महत्व क्या है?
भाषा किसी भी संस्कृति के सबसे महत्वपूर्ण घटकों में से एक होती है। भाषा के माध्यम से लोग एक दूसरे के साथ संपर्क और संवाद करते हैं और समुदाय की भावना पैदा करते हैं। वर्तमान में दुनिया में लगभग 6,500 बोली जाने वाली भाषाएँ हैं, और इनमे से हर भाषा अपने आप में अलग और विशेष है।
भाषा का उद्देश्य क्या है?
भाषा का उद्देश्य मनुष्यों के बीच अपने विचारों का आदान प्रदान करना और एक दुसरे के मनोभावों को समझना है। भाषा इसके लिए एक माध्यम का कार्य करती है।
भाषा की सबसे छोटी इकाई को क्या कहते हैं?
भाषा की सबसे छोटी इकाई वर्ण और ध्वनि कहलाती है। जबकि भाषा की सबसे बड़ी इकाई वाक्य है।
आज इस लेख के माध्यम से आप ने भाषा किसे कहते हैं? इसके के कितने रूप होते हैं एवं इसका महत्व क्या है ? आदि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। उम्मीद है आप को ये जानकारी उपयोगी लगी होगी।
Recent Updates:
- Haryana Current Affairs Gk in Hindi 2025
- 2025 RAJASTHAN CURRENT AFFAIRS GK QUESTIONS IN HINDI
- Current Affairs February 2025 Questions in Hindi English
- January 2025 Current Affairs Questions in Hindi English
- Sarvanam Hindi Grammar
- RRB NTPC Admit Card Exam Date 2025
- संज्ञा | संज्ञा की परिभाषा, भेद, प्रयोग और उदाहरण Sangya hindi grammar
- Railway SSC GD Gk Questions in Hindi
- Bpsc Bihar Current Affairs Gk Question in Hindi
- Indian Geography Gk Questions in Hindi