
1000 हिंद साहित्य प्रश्नोत्तरी Hindi Sahitya Questions
1000 हिंद साहित्य प्रश्नोत्तरी (Hindi Sahitya Questions in Hindi) – Hindi Literature Questions and Answers in Hindi, Hindi Literature Objective type Question Answer, Hindi Sahitya ka Itihas Objective Question PDF download, हिंदी साहित्य के प्रश्न पर अगर आप सर्च कर रहे है तो हम यहां हिंदी साहित्य प्रश्नोत्तरी मेंं पिछली परीक्षाओं में पूछे प्रश्नों के साथ नये प्रश्नों का भी आपको दे रहे है। ताकि हिंदी साहित्य पर आपकी पकड़ मजबूत हो सके और आप आगामी परीक्षाओं में सभी प्रश्न आसानी से हल कर सकें।
Table of Contents
1. हिंदी साहित्य के प्रथम काल को आदिकाल नाम से अभिहित किया ?
(a) मिश्रबन्धु (b) ग्रियर्सन
(c) गार्सा द तासी (d) हजारीप्रसाद द्विवेदी✔
2. हिन्दी कवियों का प्रथम वृत्त संग्रहकार कौन था ?
(a) गार्सा द तासी (b) करीमुद्दीन
(c) शिवसिंह सेंगर✔ (d) ग्रियर्सन
3. मॉडर्न वर्नाक्यूलर लिटरेचर ऑफ हिन्दुस्तान में वर्णित कवियो की संख्या है ?
(a) 953 (b) 952✔
(c) 692 (d) 1000
4. हिन्दी नवरत्न के लेखक है ?
(a) शिवसिंह (b) मिश्र बन्धु✔
(c) वियोगी हरि (d) रामचन्द्रशुक्ल
5. इस्तवार द ला लितरेत्यूर ऐन्दुई ए हिंदुस्तानी ग्रंथ किस भाषा में लिखा गया है
(a) हिन्दी (b) अंग्रेजी
(c) फ्रेंच✔ (d) उर्दू
6. मिश्र बंधु विनोद में हिंदी साहित्य के इतिहास को कितने कालों में विभाजित किया गया हैं
(a) पाँच✔ (b) चार
(c) तीन (d) दो
7. हिंदी साहित्य के इतिहास का प्रस्थान बिंदु किसे कहा गया है
(a) मॉडर्न वर्नाक्यूलर लिटरेचर ऑफ हिंदुस्तान
(b) मिश्रबंधु विनोद
(c) शिवसिंह सरोज✔
(d) हिंदी साहित्य का इतिहास
8. आचार्य रामचंद्र शुक्ल कृत हिंदी साहित्य का इतिहास का प्रकाशन वर्ष है ?
(a) 1917 (b) 1918
(c) 1919 (d) 1929 ✔
9. हिंदी साहित्य के आदिकाल को आरंभिक काल नाम से अभिहित किया
(a) मिश्रबन्धु✔ (b) ग्रियर्सन
(c) गार्सा द तासी (d) शिव सिंह सेंगर
10. हिंदी साहित्य के आदिकाल को सिद्ध सामंत युग किसने कहा है
(a) विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
(b) पंडित हजारी प्रसाद द्विवेदी
(c) डॉ.शंकर रमाशंकर शुक्ल
(d) महापंडित राहुल सांकृत्यायन✔
11. .चर्यापद के रचयिता है ?
(a) सरहपा (b) लुईपा
(c) शबरपा✔ (d) डोम्बिपा
12. अवधूत मत किसे कहते हैं
(a) जैन संप्रदाय को (b) सिद्धसंप्रदाय को
(c) सगुण संप्रदाय (d) नाथ संप्रदाय ✔
13. पुष्य को हिन्दी का प्रथम कवि किसने माना है?
(a) शिवसिंह सेंगर✔ (b) मिश्र बन्धु
(c) राहुल सांकृत्यायन (d) हजारी प्रसाद द्विवेदी
14. आदिकाल को चारणकाल किसने कहा?
(a)डॉ नगेन्द्र (b)रामचंद्र शुक्ल
(c)रामकुमार वर्मा ✔ (d)मिश्र बंधु
15. शुक्ल जी ने आदिकाल का क्या नामकरण रखा है?
(a) वर्तमान काल (b)आधुनिक काल
(c) वीरगाथा काल✔ (d) चारणकाल
16. . हिंदी की प्रथम रचना श्रावकाचार के रचयिता है
(a) शबरपा (b) चरपटनाथ
(c) देवसेन ✔ (d) लुईपा
17. अवधूत मत किसे कहते हैं
(a) जैन संप्रदाय को (b) सिद्ध संप्रदाय को
(c)सगुण संप्रदाय को (d) नाथ संप्रदाय✔
18. अपभ्रंश के प्रथम महा कवि कौन थे
(a)हेमचंद्र (b) स्वयंभू✔
(C)रामसिंह (d)सोमप्रभ सूरी
19. आदिकालीन काव्य में किस काव्य प्रवृत्ति का अभाव है?
(a)भक्ति (b)शृंगार
(c)प्रकृति चित्रण (d)राष्ट्रीय चेतना✔
20. आदिकाल को बीजवपन काल किसने कहा
(a) महावीर प्रसाद द्विवेदी✔ (b) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(C) लक्ष्मी सागर वाष्णेर्य (d) रामकुमार वर्मा
21. आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने आदिकाल के तृतीय प्रकरण में किसका विवेचन किया ?
(a)भक्ति काव्य का (b) रीतिकाव्य का
(c) वीरगाथा काव्य का ✔ (d) आधुनिक काव्य का
22. चौरासी सिद्धों में प्रथम सिद्ध कौन है
(a) शबरपा (b) डोम्बिपा
(c) सरहपा✔ (d) लुइपा
23. तरेसठ श्लाका पुरुषो के जीवन का वर्णन हुआ है ?
(a) चरिउ काव्यों में (b) रास काव्यो में
(c) महापुराण में ✔ (d) कथा काव्य में
24. आदिकाल में चरित काव्य सर्वाधिक किस साहित्य में रचे गये..?
a जैन साहित्य में ✔ b. सिद्ध साहित्य में
c.नाथ साहित्य में d.रासो साहित्य में
25. सिद्ध कवियों की प्रतीकात्मक भाषा को क्या कहा जाता हैं
aअपभ्रंश bप्राकृत
c.सांध्यभाष d.खिचड़ी भाषा/सधुक्कडी✔
26. गोरी सोवे सेज पर मुख पर डारे केस, पंक्ति है
a स्वयंभू b विद्यापति
cअमीर खुसरो✔ d. हेमचन्द्र
27. परमाल रासो काव्य कृति के रचयिता है
a. भट्टकेदार b.नल्ल सिंह
c.जगनिक✔ d. शारंगधर
28. बुद्धिरासो काव्य है-
अ वीर काव्य ब चरित काव्य
स महाकाव्य द प्रेम काव्य ✔
29. सिद्ध एवं नाथ कवियों से सर्वाधिक कौन प्रभावित है
अ कबीर ✔ ब जायसी
स सूर द तुलसी
30. अमीर खुसरो को अवधी का प्रथन कवि किसने माना ?
अ मिश्र बन्धुओ ब रामचन्द्र शुक्ल
स रामकुमार वर्मा✔ द नामवर सिंह
31. प्रशस्ति मूलक मुक्तक काव्य है
अ पृथ्वीराज रासो
ब प्राकृत पैंगलम ✔
स भरतेश्वर बाहुबली रास
द हम्मीर रासो
32. ढोला मारू रा दुहा के रचयिता है?
अ दामोदर
ब कुशललाभ ✔
स ईश्वर दास
द जगनिक
33. आदिकाल के अंतिम चरण के सुप्रसिद्ध कवि कौन थे ?
अ. अब्दुर्रहमान
ब. अमीर खुसरो ✔
स. स्वयंभू
द. पुष्पदंत
34. ऐसे रासो ग्रंथ के रचनाकार का नाम बताइए जिसकी रचना अजमेर के शासक से सम्बन्धित है ?
अ. दलपत विजय
ब. नल्ल सिंह
स. नरपतिनाल्ह ✔
द. मधुकर भट्ट
35. आदिकालीन वैद्यक ग्रंथ है ?
अ. संदेशरासक
ब. जगत्सुंदरी प्रयोगमाला ✔
स. चर्यापद
द. शब्दानुशासन
36. डिंगल का सबसे पहले प्रयोग मिलता है _
अ. राजा बांकीदास कृत कुकवि बत्तीसी में ✔
ब. ज्योतिरीश्वर कृत वर्णरत्नाकर में
स. अब्दुर्रहमान कृत संदेशरासक में
द. कुशललाभ कृत ढोला मारु रा दुहा में
37. किस रासो ग्रंथ का एक पद्य ‘प्राकृत पैंगलम्’ में मिलता है ?
अ. हम्मीर रासो ✔
ब. पृथ्वीराज रासो
स. परमाल रासो
द. विजयपाल रासो
38. चौपाई के साथ दोहा रखने की पद्धति को क्या कहते है ?
अ. गीति
ब. मानसी
स. अवधी
द. कडवक ✔
39. बुद्धिरासो काव्य है _
अ. वीर काव्य
ब. चरित काव्य
स. महाकाव्य
द. प्रेम काव्य ✔
40. अमीर खुसरो कृत नूहसीपर का विषय है _
अ. भाषा विज्ञान ✔
ब. काव्य-शास्त्र
स. प्रशस्ति ग्रन्थ
द. शब्दकोश
41. प्रशस्ति मूलक मुक्तक काव्य है_
अ. पृथ्वीराज रासो
ब. प्राकृत पैंगलम ✔
स. भरतेश्वर बाहुबली रास
द. हम्मीर रासो
42. प्रथम बावनी काव्य है _
अ. शिवा बावनी
ब. धर्म बावनी
स. मातृका प्रथमाक्षरादोहरा ✔
द. रतन बावनी
43. निम्न को सुमेलित कीजिए ?
सूची-I. सूची- II
क. बीसलदेव रासो 1.जगनिक
ख. पृथ्वीराज रासो 2.नरपतिनाल्ह
ग. परमाल रासो 3. दलपतविजय
घ. खुम्माण रासो 4.चंदवरदाई
5. मधुकरकवि
. क. ख. ग. घ.
अ. 2. 4. 1. 3. ✔
ब. 1. 2. 3. 5.
स. 4. 3. 2. 1.
द. 3. 1. 5. 2.
45. कन्नौज के राजा जयचंद की वीर गाथा का गान किया गया है ?
अ. जयानक कृत पृथ्वीराज-विजय
ब. भट्टकेदार कृत जयचंद प्रकाश ✔
स. जगनिक कृत आल्हाखण्ड
द. इनमें से कोई नहीं
46. कौनसा युग्म असंगत है ?
अ. योगसार- जोइंदु
ब. महापुराण- पुष्पदंत
स. श्रावकाचार- स्वयंभू ✔
द. भरतेश्वरबाहुबली रास- शालिभद्र सुरि
47. पूर्वी राजस्थानी के ब्रजमिश्रित रूप को कहते है ?
अ. पिंगल ✔
ब. डिंगल
स. ब्रजबुलि
द. मैथिली
48. ” आध्यात्मिक रंग के चश्में आजकल बहुत सस्ते हो गए ,उन्हें चढ़ाकर कुछ लोगों को ‘गीत गोविन्द’ (जयदेव) के पदों में आध्यात्मिकता दिखती है,वैसे ही पदावली (विद्यापति) के पदों में ” कथन है_
अ. डॉ.नगेन्द्र
ब. आ. रामचन्द्र शुक्ल✔
स. डॉ.नामवर सिंह
द. आ. हजारीप्रसाद द्विवेदी
49. आदिकाल की भाषा को पुरानी हिंदी नाम किसने दिया था
अ. डॉ भोलानाथ तिवारी
ब. डॉ धीरेंद्र वर्मा
स. चंद्रधर शर्मा गुलेरी ✔
द. आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
50. आदिकालीन रासो साहित्य की सामान्य प्रवृत्तियों और विषय वस्तु की दृष्टि से निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है ?
अ. युद्धों का सजीव चित्रण
ब. व्यक्तिगत शौर्य के प्रदर्शन का चित्रण
स. व्यापक राष्ट्रीयता की भावना का चित्रण ✔
द.विलासितापूर्ण का मंत्री जीवन का चित्रण


