Math Mock Test Quiz 

सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं जैसे  -SSC, SSC CGL, SSC
CHSL, SSC MTS, SSC SI, IBPS Banks PO &
CLERK Examinations. SBI, RBI, LIC, RRB,
RAILWAY CAT, MAT, B.ED, TET, CTET, UPSC
IPS, IAS, And ALL INDIA STATE LEVEL
EXAMS, JOINT ENTRANCE EXAMS (JEE),
COMMON ENTRANCE EXAMS (CEE)  के लिए उपयोगी गणित क्विज

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Examrise App Download Now

Table of Contents

Math Quiz 19

0 votes, 0 avg
1

Math Quiz 19

आवश्यक निर्देश :

1. निचे दिये गये Start बटन पर क्लिक करके के बाद आपको प्रश्न show होंगे

2. सभी Questions को ध्यान से पढ़ें और उसके आधार पर प्रश्नों का उत्तर दें।

3. दिए गए समय में सभी प्रश्नों को हल करने का प्रयास करें ।

4. प्रश्नों के हल व्यख्या सहित दिए गए हैं।

5. अंतिम प्रश्न के निचे दिए गये See Result बटन पर Click करके Right Answer और अपना Result check करें ।

Note : इस टेस्ट से सम्बंधित किसी भी समस्या अथवा सुझाव के लिए कमेंट में अपने विचार प्रस्तुत करें।

1 / 25

1.  ₹80,000 की राशि 10% वार्षिक ब्याज दर पर, ब्याज के वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि होने पर, कितने समय में (वर्षों में) ₹1,17,128 हो जाएगी?

2 / 25

2.  जॉन ने एक बैंक से 10% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर पर कुछ राशि उधार ली, जिसके लिए ब्याज वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि (संयोजित) किया जाना था। यदि उसने 4 वर्षके अंत में ₹21,96 50 का भुगतान करके अपना उधार चुकाया, तो उसने कितनी राशि उधार ली थी?

3 / 25

3.  यदि A ∶ B = 5 ∶ 6 और B ∶ C = 6 ∶ 7 है, तो (A+ B) ∶ (B + C) ∶ (C + A) का मान ज्ञात कीजिए।

4 / 25

4.  एक व्यक्ति स्कूटर द्वारा 64 km/h की चाल सेएक निश्चित दूरी तय करता हैऔर वह साइकिल चलाकर 16 km/h की चाल से प्रारंभिक स्थान पर लौट आता है। पूरी यात्रा के लिए औसत चाल ज्ञात कीजिए। 

5 / 25

5.  सोनल और अर्जुन मिलकर एक कार्य को 57 दिनों में, अर्जुन और रोहन 38 दिनों में, और रोहन और सोनल 38 दिनों में पूरा कर सकते हैं, तो सोनल, अर्जुन और रोहन मिलकर उस कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकतेहैं?

6 / 25

6.  A एक पेंटिंग को 12 दिनों में पेंट कर सकता है। B उसी को 8 दिनों में पेंट कर सकता है। C उसी को 10 दिनों में पेंट कर सकता है। दिनों की संख्या (लगभग) ज्ञात करें जिनमे A द्वारा पेंटिंग पेंट की जा सकती है, यदि B और C दोनों साथ मिलकर एक दिन छोड़कर एक दिन उसका साथ दे, पहले दिन A अकेला पेंट करना आरंभ करता है।

7 / 25

7.  एक कपड़े की दुकान नेशर्ट पर 30 प्रतिशत की छूट की घोषणा की। रिवान छूट में 810 रुपए बचाना चाहता था। ऐसा करने के लिए उसे कितनी शर्ट खरीदनी चाहिए, यदि प्रत्येक शर्ट का अंकित मूल्य 540 रुपए है?

8 / 25

8.  एक लंबवृत्तीय बेलन का व्यास 14 सेमी और ऊँचाई 2 सेमी है। इसके वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल और संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल का योग ज्ञात कीजिए। (π=22⁄7 का उपयोग कीजिए)

9 / 25

9.  A अपने वेतन का 45% भोजन पर खर्च करता है और अपने वेतन का 5% वृद्धाश्रम में दान कर देता है। वह भोजन तथा वृद्धाश्रम पर कुल 28,000 रुपये खर्च करता है, तो A की आय क्या होगी?

10 / 25

10.  5 घंटियाँ सुबह 9 बजे एक साथ बजती हैं। ये 12 सेकंड, 18 सेकंड, 24 सेकंड, 36 सेकंड और 45 सेकंड के अंतराल पर बजती हैं। घंटियाँ पुनः किस समय पर एक साथ बजती हैं? 

11 / 25

11.  9 cm त्रिज्या और 15 cm ऊँचाई वालेएक शंकु को पिघलाकर 45 cm ऊँचाई का एक बेलन बनाया जाता है। बेलन का व्यास है: 

12 / 25

12.  एक शहर में भालुओं की जनसंख्या प्रतिवर्ष 3 प्रतिवर्ष की दर से बढ़ रही है। यदि शहर में भालुओं की वर्तमान जनसंख्या 21,218 है, तो दो वर्ष पूर्व भालुओं की जनसंख्या कितनी थी?

13 / 25

13.  √6, √8 और √21 का चतुर्थानुपाती क्या है?

14 / 25

14.  एक दुकानदार अपनों वस्तुओं पर 40% की छूट देता है और उसके बाद भी 20% का लाभ अर्जित करता है। ₹ 2,400 अंकित मूल्य वाली एक वस्तु के लिए दुकानदार कितना क्रय मूल्य भुगतान करता है? 

15 / 25

15.  मोहन एक टेबल को Rs.2,832 पर बेच रहा है। यदि उसका लाभ 18% है, तो टेबल का क्रय मूल्य क्या होगा?

16 / 25

16.  एक टेबल फैन को 282 06 रु में बेचने पर, इसे 2230 रु में बेचने पर होने वाली हानि से 14 प्रतिशत अधिक लाभ मिलता है। 14 प्रतिशत लाभ प्राप्त करने के लिए असका विक्रय मूल्य ………… होगा।

17 / 25

17.  120 m लंबी एक रेलगाड़ी 60 km/h की चाल से चलते हुए एक पुल को 18 सेकंड में पार करती है। पुल की लंबाई ज्ञात कीजिए। 

18 / 25

18.  X ने कुल 180 रुपये में 40 पेंसिल खरीदी और 180 रुपये में 2 दर्जन पेन खरीदे। एक पेन और एक पेंसिल के मूल्य के बीच का अंतर ज्ञात करें।

19 / 25

19.  5 महिलाएं एक काम को 8 दिनों में पूरा कर सकती हैं, जबकि 8 बच्चे उसी काम को 10 दिन में पूरा कर सकते हैं। 2 महिलाएं और 4 बच्चे काम को कितने दिन में पूरा करेंगे?  

20 / 25

20.  10 m × 10 m × 5 m की विमाओं वाले कमरे में रखे जा सकने वाले सबसे लंबे खंभे की लंबाई क्या है?

21 / 25

21.  40 और 50 के बीच कितनी अभाज्य संख्याएँ हैं?

22 / 25

22.  उन संख्याओं का गुणनफल ज्ञात कीजिए जिनके महत्तम समापवर्तक (HCF) और लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) क्रमशः 8 और 40 हैं। 

23 / 25

23.  एक कार 5 घंटे में 240 किमी की दूरी तय करती है। यदि वह अपनी सामान्य गति से आधी गति से यात्रा करती है, तो उसी दूरी को तय करने में कितना अधिक समय लगेगा?

24 / 25

24.  एक दुकानदार 12% के लाभ पर सामान बेचता है और वास्तविक वजन से 15% कम वजन को उपयोग में लाता है। उसका कुल प्रतिशत लाभ (दशमलव के 2 स्थान तक शुद्ध) ज्ञात कीजिए। 

25 / 25

25.  400 m लंबी एक वृत्ताकार दौड़ में, A और B एक ही बिंदु से एक ही समय पर क्रमशः 10 m/s और 16 m/s की चाल से चलना शुरू करते हैं। समान दिशा में दौड़ते हुए, वे आरंभ बिंदु पर पहली बार कितने समय बाद मिलेंगे? 

Your score is

The average score is 0%

0%

Note : इन  Math QUIZ   को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।

Scroll to Top