Math Mock Test Quiz 

सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं जैसे  -SSC, SSC CGL, SSC
CHSL, SSC MTS, SSC SI, IBPS Banks PO &
CLERK Examinations. SBI, RBI, LIC, RRB,
RAILWAY CAT, MAT, B.ED, TET, CTET, UPSC
IPS, IAS, And ALL INDIA STATE LEVEL
EXAMS, JOINT ENTRANCE EXAMS (JEE),
COMMON ENTRANCE EXAMS (CEE)  के लिए उपयोगी गणित क्विज

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Examrise App Download Now

Table of Contents

Math Quiz 13

0 votes, 0 avg
0

Math Quiz 13

आवश्यक निर्देश :

1. निचे दिये गये Start बटन पर क्लिक करके के बाद आपको प्रश्न show होंगे

2. सभी Questions को ध्यान से पढ़ें और उसके आधार पर प्रश्नों का उत्तर दें।

3. दिए गए समय में सभी प्रश्नों को हल करने का प्रयास करें ।

4. प्रश्नों के हल व्यख्या सहित दिए गए हैं।

5. अंतिम प्रश्न के निचे दिए गये See Result बटन पर Click करके Right Answer और अपना Result check करें ।

Note : इस टेस्ट से सम्बंधित किसी भी समस्या अथवा सुझाव के लिए कमेंट में अपने विचार प्रस्तुत करें।

1 / 25

1.  आरव और दुर्गा मिलकर एक काम को 33 दिनों में कर सकते हैं। उन्होंने 15 दिनों तक एक साथ काम किया और फिर आरव ने काम छोड़ दिया और शेष काम को दुर्गा ने अकेले 30 दिनों में पूरा किया। आरव अकेले कितने दिनों में कुल काम कर सकता है।

2 / 25

2.  एक बैंक ब्याज को अर्ध-वार्षिक संयोजित करके 10% प्रतिवर्ष की दर से चक्रवृद्धि ब्याज प्रदान करता है। एक ग्राहक एक वर्ष की पहली जनवरी और पहली जुलाई प्रत्‍येक को Rs.3,200 जमा करता है। वर्ष के अंत में, उसे ब्याज के रूप में प्राप्त होने वाली राशि क्‍या है?

3 / 25

3.  संख्या 36, 48 और 90 का चतुर्थानुपाती ज्ञात कीजिए।

4 / 25

4.  एक महिला किसी वस्तु को Rs.950 में खरीदती है और उसे Rs.1,150 में बेच देती है। उसका प्रतिशत लाभ कितना है (निकटतम पूर्णांक में पूर्णांकित)?

5 / 25

5.  60 लीटर के मिश्रण में दूध और पानी का अनुपात 2 : 3 है। दूध और पानी का अनुपात 1 : 2 बनाने के लिए कितनी मात्रा में पानी को मिलाया जाना चाहिए?

6 / 25

6.  4/5, 8/15, 2/35 का महत्तम समपवर्तक (HCF) क्या है?

7 / 25

7.  12 महिलाएँ और 16 पुरुष एक काम को 11 दिनों में कर सकते हैं। यदि प्रत्येक महिला उस कार्य को करने के लिए एक पुरुष द्वारा लिए गए समय का दोगुना समय लेती है, तो 16 पुरुष उसी कार्यको कितने दिनों में करेंगे?

8 / 25

8.  मेहुल 560000 रुपए में एक कार खरीदता है। वह इसे पुनर्निर्मित करता है और अंततः इसे 640000 रुपए में बेचता है। कार के मूल्य में प्रतिशत वृद्धि है: 

9 / 25

9.  एक बेलन का व्यास 14 cm है और इसका वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 220 cm2 है। बेलन का आयतन _______है।

10 / 25

10.  दो एथलीट A और B, एक ही आरंभिक बिंदु से 1800 m लंबाई के एक गोलाकार ट्रैक पर एक ही समय पर क्रमशः 9 m/s और 6 m/s की चाल से दौड़ना शुरू करते हैं। विपरीत दिशाओं में दौड़ते हुए वे कितने अलग-अलग बिंदुओं पर मिलेंगे?

11 / 25

11.  यदि कोई व्यक्ति ₹12 में 15 पेंसिल खरीदता है, और ₹15 में 12 पेंसिल बेचता है, तो लाभ या हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

12 / 25

12.  यदि 3:5 = x:75, तो x का मान क्या होगा?

13 / 25

13.  दो उम्मीदवारों के बीच एक चुनाव में, डाले गए मतों के 64% मत प्राप्त करने वाला व्यक्ति 4,340 मतों के बहुमत से निर्वाचित होता है। डाले गए मतों की कुल संख्या कितनी है? (यह मानते हुए कि सभी डाले गए वोट वैध है )

14 / 25

14.  एक व्यक्ति 11 h में धारा की दिशा में 88 km तक और 12 h में धारा की विपरीत दिशा में 72 km तक नाव चला सकता है। धारा की चाल क्या है?

15 / 25

15.  एक निश्चित धनराशि 3 तिमाहियों के बाद मिश्रधन Rs.13,310 हो जाएगी। यदि ब्याज की दर 40% वार्षिक है और ब्‍याज तिमाही रूप से चक्रवृद्धि किया जाता है, तो वर्तमान धनराशि (Rs. में) ज्ञात कीजिए।

16 / 25

16.  दिए गए युग्मों में से कौन-सा युग्‍म असहभाज्‍य संख्या युग्म बनाता है?

17 / 25

17.  5000 रुपए पर अंकित मूल्य के एक दर्जन पतलून के जोड़े पर 16 प्रतिशत की छूट है। 2100 रुपए में कितने जोड़ी पतलून खरीदे जा सकते हैं ?

18 / 25

18.  दो संख्याओं का गुणनफल 6750 है और उनका लघुत्तम समापवर्त्य 450 है। यदि संख्यायों के बीच का अंतर उनके महत्तम समापवर्तक के बराबर है, तो छोटी संख्या ज्ञात करें।

19 / 25

19.  X भूतल पर स्थित लिफ्ट में चढ़ता है जो 30 मंजिल प्रति मिनट की गति से ऊपर जाती है जबकि Y उसी समय 50वीं मंजिल पर एक दूसरी लिफ्ट में चढ़ता है जो 45 मंजिल प्रति मिनट की गति से नीचे जाती है। किस मंजिल पर उनके मार्ग मिलेंगे? ( लिफ्ट किसी भी मंजिल पर रुक नहीं रही है। ) 

20 / 25

20.  एक ट्रेन सीधे रेल पथ पर 129 km/h की चाल से चल रही है और समानांतर सड़क पर एक छोटी कार 60 km/h की चाल से चल रही है। यदि ट्रेन 943 m लंबी है और वे एक ही दिशा में चल रही हैं, तो कार को पूरी तरह से पार करने में ट्रेन को कितना समय (सेकंड में, निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित) लगेगा? ट्रेन की लंबाई की तुलना में कार की लंबाई पर ध्यान न दें। 

21 / 25

21.  15 मजदूरों में Rs.12,600 बाँटें जाते है। इनमें 7 पुरुष, 3 महिलाएँ और 5 लड़के हैं। यदि प्रत्येक महिला प्रत्येक लड़के का तिगुना प्राप्त करती है, और प्रत्येक पुरुष प्रत्येक लड़के का सात गुना प्राप्त करता है, तो प्रत्येक महिला का हिस्सा कितना है?

22 / 25

22.  एक संख्या को 200 से घटाकर 150 कर दिया गया है। कमी प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

23 / 25

23.  एक पंखे का अंकित मूल्य उसके क्रय मूल्य से 25% अधिक है। यदि अंकित मूल्य पर 12% की छूट दी जाती है, तो लाभ प्रतिशत ज्ञात करें।

24 / 25

24.  ₹50,000 की राशि पर 6% वार्षिक की दर से 2 वर्ष के अंत में अर्ध वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि होने वाला चक्रवृद्धि ब्याज ज्ञात कीजिए। (निकटतम पूर्णांक में लगभग।)

25 / 25

25.  यदि किसी घन के सबसे लंबे विकर्ण की लंबाई 6√3 cm है, तो उस घन का आयतन ज्ञात कीजिये।

Your score is

The average score is 0%

0%

Note : इन  Math QUIZ   को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।

Scroll to Top