Math Mock Test Quiz 

सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं जैसे  -SSC, SSC CGL, SSC
CHSL, SSC MTS, SSC SI, IBPS Banks PO &
CLERK Examinations. SBI, RBI, LIC, RRB,
RAILWAY CAT, MAT, B.ED, TET, CTET, UPSC
IPS, IAS, And ALL INDIA STATE LEVEL
EXAMS, JOINT ENTRANCE EXAMS (JEE),
COMMON ENTRANCE EXAMS (CEE)  के लिए उपयोगी गणित क्विज

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Examrise App Download Now

Table of Contents

Math Quiz 06

0 votes, 0 avg
1

Math Quiz 06

आवश्यक निर्देश :

1. निचे दिये गये Start बटन पर क्लिक करके के बाद आपको प्रश्न show होंगे

2. सभी Questions को ध्यान से पढ़ें और उसके आधार पर प्रश्नों का उत्तर दें।

3. दिए गए समय में सभी प्रश्नों को हल करने का प्रयास करें ।

4. प्रश्नों के हल व्यख्या सहित दिए गए हैं।

5. अंतिम प्रश्न के निचे दिए गये See Result बटन पर Click करके Right Answer और अपना Result check करें ।

Note : इस टेस्ट से सम्बंधित किसी भी समस्या अथवा सुझाव के लिए कमेंट में अपने विचार प्रस्तुत करें।

1 / 25

1.  उस शंकु का आयतन ज्ञात कीजिए, जिसकी ऊँचाई 24 cm और त्रिज्या 14 cm है।

2 / 25

2.  एक विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग, प्रबंधन और विज्ञान की सीटें 7 : 8 : 9 के अनुपात में हैं। इन सीटों में क्रमशः 20%, 30% और 60% की वृद्धि करने का प्रस्ताव है। बढ़ी हुई सीटों का अनुपात क्या होगा?

3 / 25

3.  एक मोबाइल फोन का अंकित मूल्य ₹10,000 था। दुकान के मालिक ने 10% छूट की घोषणा की, लेकिन ग्राहक के और अधिक अनुरोध पर, उसने नकद छूट देने के बाद इसे ₹8500 में बेच दिया। यह नकद छूट प्रतिशत में कितना है (2 दशमलव स्थान तक)?

4 / 25

4.  20 आदमी 6 दिन में ₹520 अर्जित कर सकते हैं। 18 आदमी 10 दिन में कितना धन अर्जित करेंगे?

5 / 25

5.  एक ही दिशा में 110 km/h और 90 km/h की चाल से चल रही दो ट्रेनें 54 सेकंड में एक दूसरे को पार कर जाती हैं। यदि पहली ट्रेन की लंबाई 130 मीटर हो, तो दूसरी ट्रेन की लंबाई ज्ञात कीजिए। 

6 / 25

6.  एक कार खरीदने के लिए 2 वर्ष बाद ₹8,00,000 की राशि की आवश्यकता है। एक बैंक में जमा की गई राशि पर 8% वार्षिक का ब्याज मिलता है। आवश्यकता को पूरा करने के लिए बैंक में वर्तमान मे लगभग कितनी राशि जमा करनी चाहिए; यदि ब्याज वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि किया जाता है?

7 / 25

7.  ऋषभ ने ₹252 में 3 टी-शर्ट के दाम पर कुछ टी-शर्ट खरीदी और उन्हें ₹200 में 5 टी-शर्ट के दाम पर बेच दिया। उसका लाभ या हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

8 / 25

8.  21 cm व्‍यास वाले एक गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल (cm2 में) क्या होगाॽ

9 / 25

9.  2 वर्षों में ₹22,500 का वार्षिक चक्रवृद्धि आधार पर गणना करने पर चक्रवृद्धि ब्याज कितना होगा, यदि ब्याज दर पहले वर्ष के लिए 5% और दूसरे वर्ष के लिए 8% हो? 

10 / 25

10.  एप्पल लैपटॉप का मूल्य 3 वर्ष में घटकर Rs.1,33,100 से Rs.72,900 हो गया। मूल्य ह्रास की वार्षिक दर ज्ञात करें। (2 दशमलव स्थान तक सही।)

11 / 25

11.  निम्नलिखित का मान ज्ञात कीजिए। 75 – 50 ÷ 5 of 2 + 36 ÷ 6 of 4 × 2 (18 – 5 of 2)

12 / 25

12.  15 परीक्षाफलों का औसत 60 है। यदि प्रथम आठ परीक्षाफलों का औसत 58 है और अंतिम छ: परीक्षाफलों का औसत 62 है, तो नौवे परीक्षाफल के अंक ज्ञात कीजिए।

13 / 25

13.  एक व्यापारी अपनेमाल को लागत मूल्य से 50 प्रतिशत अधिक पर अंकित करता है और 30 प्रतिशत की छूट देता है। उसका लाभ प्रतिशत क्या है? 

14 / 25

14.  A और B मिलकर एक कार्य को 26 दिनों में पूरा कर सकते हैं। A अकेले इसे 52 दिनों में पूरा कर सकता है। यदि B 50% क्षमता पर कार्य करता है, तो A और B मिलकर कार्य को कितने दिनों में पूरा करेंगे?

15 / 25

15.  6 और 110 का लघुत्तम समापवर्त्य क्या है?

16 / 25

16.  एक हेयर ड्रायर का अंकित मूल्य Rs.10,550 है। दुकानदार इस पर 18% का डिस्काउंट (छूट) ऑफर करता है। इसका विक्रय मूल्य ज्ञात कीजिए। 

17 / 25

17.  2700 m की एक वृत्ताकार दौड़ में, P और Q बिंदु A से विपरीत दिशाओं में क्रमशः 23 km/h और 49 km/h की चाल से दौड़ना प्रारंभ करते हैं। वे कितने समय बाद पहली बार मिलेंगे?

18 / 25

18.  ₹4,800 के 25 प्रतिशत के 15 प्रतिशत का 10 प्रतिशत कितना होता है?

19 / 25

19.  अंजलि द्वारा एक कार्य को पूरा करने में लिया गया समय रॉन द्वारा लिए गए समय का चार गुना और जॉन द्वारा लिए गए समय का तीन गुना है। यदि वेतीनों एक साथ कार्य करते हैं, तो पूरे कार्य को पूरा करने में उन्हें 4 दिन लगते हैं। अकेले रॉन द्वारा कितना कार्य किया गया?

20 / 25

20.  एक बेलन के वक्रपृष्ठीय क्षेत्रफल में कितना परिवर्तन होगा, जब उसकी त्रिज्या दोगुनी और उसकी ऊँचाई आधी कर दी जाती है?

21 / 25

21.  रवि ने दो बाइक ₹ 42,188 प्रत्येक में बेचीं। एक बाइक पर उसे 20% का लाभ हुआ जबकि दूसरी पर उसे 20% की हानि हुई। उसे कुल मिलाकर कितना प्रतिशत लाभ या हानि हुई है?

22 / 25

22.  ‘5 खरीदें 3 मुफ़्त पाएं’ पर छूट का प्रतिशत कितना है?

23 / 25

23.  कोई चोर एक पुलिसकर्मी द्वारा 150 m की दूरी पर देखा जाता है। चोर भागना शुरू करता है और पुलिसकर्मी उसका पीछा करता है। चोर और पुलिसकर्मी क्रमशः 11 km/h और 12 km/h की चाल से दौड़ते हैं। 6 मिनट के बाद उनके बीच की दूरी ज्ञात कीजिए।

24 / 25

24.  30% पुरुष 25 वर्ष से अधिक आयु के हैं, और 80% पुरुष 50 वर्ष से कम या उसके बराबर आयु के हैं। सभी पुरुषों में से 20% पुरुष फुटबॉल खेलते हैं। यदि 50 वर्ष से अधिक आयु के 20% पुरुष फुटबॉल खेलते हैं, तो कितने प्रतिशत फुटबॉल खिलाड़ी 50 वर्ष से कम या उसके बराबर आयु के हैं?

25 / 25

25.  मोहन और सोहन ने एक संपत्ति में क्रमशः Rs.3,000 और Rs.4,000 का निवेश किया और 6 महीने के बाद सोहन ने निवेश की गई अपनी राशि निकाल ली। यदि वर्ष के अंत में उनका लाभ Rs.540 है, तो मोहन द्वारा अर्जित लाभ कितना होगा? 

Your score is

The average score is 12%

0%

Note : इन  Math QUIZ   को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।

Scroll to Top