Math Mock Test Quiz 

सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं जैसे  -SSC, SSC CGL, SSC
CHSL, SSC MTS, SSC SI, IBPS Banks PO &
CLERK Examinations. SBI, RBI, LIC, RRB,
RAILWAY CAT, MAT, B.ED, TET, CTET, UPSC
IPS, IAS, And ALL INDIA STATE LEVEL
EXAMS, JOINT ENTRANCE EXAMS (JEE),
COMMON ENTRANCE EXAMS (CEE)  के लिए उपयोगी गणित क्विज

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Examrise App Download Now

Table of Contents

Math Quiz 05

0 votes, 0 avg
1

Math Quiz 05

आवश्यक निर्देश :

1. निचे दिये गये Start बटन पर क्लिक करके के बाद आपको प्रश्न show होंगे

2. सभी Questions को ध्यान से पढ़ें और उसके आधार पर प्रश्नों का उत्तर दें।

3. दिए गए समय में सभी प्रश्नों को हल करने का प्रयास करें ।

4. प्रश्नों के हल व्यख्या सहित दिए गए हैं।

5. अंतिम प्रश्न के निचे दिए गये See Result बटन पर Click करके Right Answer और अपना Result check करें ।

Note : इस टेस्ट से सम्बंधित किसी भी समस्या अथवा सुझाव के लिए कमेंट में अपने विचार प्रस्तुत करें।

1 / 25

1.  यदि 9 व्यक्ति एक काम 18 दिन में कर सकते हैं, तो दोगुनी दक्षता वाले 18 व्यक्ति उसी काम को कितने दिन में कर सकतेहैं?

2 / 25

2.  6 m त्रिज्या वाले एक गोले को दो बराबर भागों में काटा जाता है। इस प्रकार बने प्रत्येक अर्धगोले का आयतन ज्ञात कीजिए (π= 22/7 का प्रयोग करें)

3 / 25

3.  5 एक दुकान, नियमित रूप से, अंकित मूल्य पर 12% की छूट प्रदान करती है। त्योहारी सीजन के दौरान, यह 10% की क्रमिक छूट भी प्रदान करती है और मालिक अभी भी 5% लाभ अर्जित करता है। यदि नियमित छूट के साथ केवल 4% की क्रमिक छूट प्रदान की जाती, तो लाभ प्रतिशत कितना होता?

4 / 25

4.  500 मीटर की दौड़ में, P, 2 kmph की चाल से दौड़ता है। P, Q को 20 मीटर की शुरुआती बढ़त देता है और फिर भी उसे 60 सेकंड से हरा देता है। Q की चाल ज्ञात कीजिए।

5 / 25

5.  आनंद स्थिर पानी में 8 km/h की चाल से नौकायन कर सकता है। उसे धारा के दिशा में नौकायन में जितना समय लगता है, उससे तीन गुना समय धारा के विपरीत दिशा में नौकायन में लगता है। धारा की चाल ज्ञात कीजिए।

6 / 25

6.  ₹12,000, 10% वार्षिक की चक्रवृद्धि ब्याज दर से वार्षिक चक्रवृद्धि आधार पर गणना किए जाने पर एक निश्चित अवधि में ₹15,972 हो जाते हैं। अवधि ज्ञात करें।

7 / 25

7.  रीता कहती है कि वह अपना माल, क्रय मूल्य पर बेचती है। यदि वह 100 ग्राम के स्थान पर 80 ग्राम भार का उपयोग करती है, तो उसका लाभ प्रतिशत क्या होगा? 

8 / 25

8.  समान लंबाई की दो रेलगाड़ियाँ समानांतर पटरियों पर विपरीत दिशाओं में क्रमशः 54 किमी/घंटा और 90 किमी/घंटा की चाल से चल रही हैं। वे 12 सेकंड में एक दूसरे को पार करती हैं। प्रत्येक रेलगाड़ी की लंबाई (मीटर में) ज्ञात कीजिए।

9 / 25

9.  राम, श्याम और मोहन के वज़न का अनुपात क्रमश: 7 : 8 : 5 है। राम, श्याम और मोहन का औसत वज़न 80 kg है। राम और श्याम का औसत वज़न क्या है?

10 / 25

10.  एक साइकिल चालक 140 m त्रिज्या के वृत्ताकार पथ पर साइकिल चलाकर 2 min में एक चक्कर पूरा करता है। साइकिल चालक की औसत चाल क्या है?

11 / 25

11.  एक परिवार के चावल, पेट्रोल और तेल पर खर्च का अनुपात 8 : 11 : 6 है। यदि इन वस्तुओं की कीमतों में क्रमशः 10%, 20% और 30% की वृद्धि की जाती है, तो इन वस्तुओं पर परिवार द्वारा किये जाने वाले कुल खर्च में कितनी वृद्धि होगी?

12 / 25

12.  दो कारें दोपहर 12:00 बजे एक ही समय में 6 kms के एक वृत्ताकार पथ का चक्कर लगाना शुरू करती हैं। वे समान बिंदु से शुरू करती है तथा समान दिशा मे चलती हैं। इनकी गति क्रमश: 72 kmph और 90 kmph है। कारें पुनः किस समय मिलेंगी?

13 / 25

13.  7 cm त्रिज्या वाली एक गोलाकार पानी की टंकी को पेंट करने की लागत की गणना करें, यदि पेंटिंग की लागत रु 5/cm2 है। π= 22/7 लें। 

14 / 25

14.  यदि चावल की कीमत में 10% की कमी एक व्यक्ति को ₹250 में 22 kg अधिक चावल प्राप्त करने में सक्षम बनाती है, तो चावल की वास्तविक कीमत प्रति kg क्या है?

15 / 25

15.  10 व्यक्तियों के समूह में 20 kg वजन वाले एक व्‍यक्‍ति के स्‍थान पर एक नए व्‍यक्‍ति के शामिल होने पर उनका औसत वज़न 9 kg बढ़ जाता है। नए व्यक्ति का वज़न क्या है?

16 / 25

16.  एक बल्लेबाज ने 96 रन बनाए जिसमें 2 चौके और 6 छक्के शामिल हैं। विकेटों के बीच दौड़कर उसने अपने कुल स्कोर का कितना प्रतिशत बनाया?

17 / 25

17.  एक विद्यालय प्रबंधक 40 दिनों में एक नया विद्यालय भवन बनाने का निर्णय करता है। वह शुरुआत में 100 आदमी और 35 दिनों के बाद अन्य 100 आदमी को नियुक्त करता है और निर्धारित समय के भीतर निर्माण पूरा करता है। यदि उसने अतिरिक्त आदमियों को काम पर नहीं लगाया होता, तो विद्यालय भवन कितने दिन की देरी से बनकर तैयार होता?

18 / 25

18.  2 संख्याओं का महत्तम समापवर्तक और लघुत्तम समापवर्त्य 32 और 192 हैं। संख्याओं में से एक संख्या 64 है। संख्याओं के बीच पूर्ण अंतर ज्ञात करें।

19 / 25

19.  एक दुकानदार ₹200 प्रति लीटर पर तेल बेचता है, जिसे उसने ₹160 प्रति लीटर में खरीदा था, लेकिन वह बेचते समय 1 लीटर के स्‍थान पर केवल 800 ml तेल देता है। लाभ का वास्तविक प्रतिशत ज्ञात करें।

20 / 25

20.  एक खिलौने का अंकित मूल्य Rs.1,600 है। यदि दुकानदार 10% की छूट और फिर 10% नकद छूट देता है, तो खिलौने का विक्रय मूल्य क्या होगा?

21 / 25

21.  एक व्यक्ति ने दो कलमों में से प्रत्येक को Rs.12 में बेचा। एक पर उसे 20% का लाभ हुआ और दूसरे पर उसे 20% की हानि हुई । कुल मिलाकर उसे ________ होता/होती है।

22 / 25

22.  0.75 और 3 का मध्यानुपाती ज्ञात करें।

23 / 25

23.  मनोज म्यूचुअल फंड में Rs.57,695 का निवेश करता है, जो उसकी वार्षिक आय का 11% है। उसकी मासिक आय क्या होगी? (2 दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित )

24 / 25

24.  सुमन और अरुण मिलकर एक कार्य को 96 दिनों में, अरुण और राहुल 48 दिनों में और राहुल और सुमन 80 दिनों में पूरा कर सकते हैं, फिर राहुल, सुमन और अरुण मिलकर उसी कार्य को लगभग कितने दिनों में पूरा कर सकते हैं?

25 / 25

25.  एक घर का मूल्यांकन उस वर्ष की शुरुआत में उसके मूल्य की तुलना में एक वर्ष में 10% की दर से मूल्यह्रास होता है। यदि घर का वर्तमान मूल्य ₹40,00,000 है, तो तीन वर्ष बाद घर का मूल्य क्या होगा।

Your score is

The average score is 28%

0%

Note : इन  Math QUIZ   को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।

Scroll to Top